{"_id":"677ebfe21c9001222b046ea0","slug":"instructions-for-making-isolation-ward-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-129521-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: एचएमपीवी वायरस के मद्देनजर डीसी ने दिए आइसोलेशन वार्ड बनाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: एचएमपीवी वायरस के मद्देनजर डीसी ने दिए आइसोलेशन वार्ड बनाने के निर्देश
Wed, 08 Jan 2025 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 08 Jan 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी का नागरिक अस्पताल भवन।
चरखी दादरी। उपायुक्त मुनीश शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग को एचएमपीवी वायरस को लेकर अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। कहा कि सरकार के निर्देशों के अनुसार जिला अस्पताल में सभी तैयारियां रखें। साथ ही सभी चिकित्सक ओपीडी में आने वाले मरीजों पर विशेष ध्यान भी दें।
उपायुक्त ने कहा है कि इस वायरस से पीड़ित 70 से 80 प्रतिशत व्यक्ति खुद ही ठीक हो जाते हैं। चिकित्सकों के अनुसार कफ ऐटिकेट अपनाकर इस बीमारी से दूर रहा जा सकता है। अब तक पूरे देश में सिर्फ 8 केस हैं। हरियाणा में एक भी केस नहीं है। उन्होंने कहा कि नागरिक अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बनाने के साथ ही डॉक्टरों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए जा चुके हैं।
उपायुक्त ने कहा कि इस बीमारी को लेकर पांच वर्ष से छोटे बच्चों व 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों सहित गंभीर बीमारी से पीड़ित व्यक्तियों का ध्यान रखने की जरूरत है। साथ ही सामाजिक दूरी, छींकते व खांसते समय रुमाल का प्रयोग करने पर बीमारी का फैलाव नहीं होता।