फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Install CCTV for surveillance

अपराध की रोकथाम और संदिग्धों पर निगरानी के लिए लगवाएं सीसीटीवी : अर्श वर्मा

Wed, 08 Jan 2025 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 08 Jan 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Install CCTV for surveillance
चरखी दादरी शहर स्थित प्रतिष्ठान में लगा सीसीटीवी।
चरखी दादरी। पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा ने जिले में अपराधों की रोकथाम व असामाजिक तत्वों पर निगरानी के लिए आमजन से सीसीटीवी लगवाने की अपील की है। एसपी ने कहा कि जब कोई अपराध घटित होता है तो सबसे पहले पुलिस अपराधियों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज की मदद लेती है। ताकि, जल्द से जल्द अपराधियों तक पहुंचा जाए और उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि आज के समय अपराधों की रोकथाम और अपराध छानबीन के लिए नवीन तकनीकी का उपयोग सबसे ज्यादा कारगर साबित हो रहा है। सीसीटीवी का असामाजिक तत्वों में भी खौफ बना रहता है। अपराध को रोकने के लिए आप सभी सतर्क रहें और सीसीटीवी लगाकर पुलिस का सहयोग करें। एसपी ने कहा कि अपराध पर पूर्णतया अंकुश लगाने के लिए जनता का सहयोग सबसे अहम है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कुछ स्थानों पर अपराधी वारदात को अंजाम देने के बाद सीसीटीवी तोड़फोड़ करके भाग जाते हैं। इसके कारण घटना की जांच अपराधियों तक पहुंचने में पुलिस को दिक्कत होती है। इस संबंध में सभी दुकानदारों से भी अपील है कि वे कम से कम 2 कैमरे दुकान के बाहर जरूर लगावाएं। ताकि, सड़क पर होने वाली गतिविधियों एवं संदिग्धों पर नजर रखी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed