{"_id":"698233c8d48c1889ce069c57","slug":"inspector-general-of-police-simardeep-singh-inspected-police-stations-and-reviewed-law-and-order-drills-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-150975-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: पुलिस महानिरीक्षक सिमरदीप सिंह, थानों का किया निरीक्षण, कानून एवं व्यवस्था ड्रिल का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: पुलिस महानिरीक्षक सिमरदीप सिंह, थानों का किया निरीक्षण, कानून एवं व्यवस्था ड्रिल का लिया जायजा
Tue, 03 Feb 2026 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 03 Feb 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
पुलिस कंपनी कमांडर से बात करते आईजी सिमरदीप सिंह।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। रोहतक रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सिमरदीप सिंह ने मंगलवार को जिले का दौरा किया। इस दौरान पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा व अन्य पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। स्वागत के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा उन्हें गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
आईजी सिमरदीप सिंह ने सदर थाना, महिला थाना, पुलिस लाइन, मेस और असला गृह का निरीक्षण किया तथा कानून एवं व्यवस्था कंपनी द्वारा प्रस्तुत मॉक डि्रल को देख आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उन्होंने पुलिसकर्मियों से बात करते हुए फ्रंटलाइन सेवाओं, शिकायत निवारण प्रक्रिया, त्वरित जवाबदेही और महिला शोषण मामलों के संज्ञान लेने के तरीकों की समीक्षा की। असला गृह तथा पुलिस लाइन में हथियारों के रख-रखाव, गोपनीयता और सुरक्षा मानकों का निरीक्षण कर आवश्यक तकनीकी सुधार और नियमित ऑडिट की हिदायत दी।
कानून एवं व्यवस्था कंपनी द्वारा प्रस्तुत ड्रिल में त्वरित तैनाती, क्षेत्रीय समन्वय, दंगा रोधी फोर्मेशन और नागरिक सुरक्षा के लिए अपनाए जाने वाले प्रक्रियाओं का प्रदर्शन किया गया। आईजी ने प्रदर्शन को सराहा, लेकिन कहा कि और अधिक सतत प्रशिक्षण, कम्युनिकेशन लिंक मजबूत करना और शुरुआती अलर्ट सिस्टम पर काम जरूरी है।
विज्ञापन
अपराध समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
इसके बाद उन्होंने लघु सचिवालय स्थित सभागार में जिला पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की। जिसमें जिले के आपराधिक रुझान, नाबालिग मामलों और महिला सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य हर नागरिक को सुरक्षा का अहसास कराना है। कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी थानों को नागरिक शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए डिजिटल रिपोर्टिंग अपनानी चाहिए।
इस दौरान डीएसपी मुख्यालय धीरज कुमार, डीएसपी रमेश कुमार के अलावा थाना व चौकी प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारी भी मौजूद रहे। आईजी सिमरदीप सिंह ने पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल के बाद पुलिस कंपनी के कमांडरों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कंपनी कमांडर व प्लाटून में शामिल पुलिसकर्मियों से कुछ तकनीकी सवाल पूछे तो वे स्पष्ट जवाब नहीं दे सके।