फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   inspection of sports nursery

Charkhi Dadri News: खेल नर्सरियों में जांची जाएगी खिलाड़ियों की हाजिरी

Mon, 15 Jul 2024 05:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 15 Jul 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
inspection of sports nursery
खेल नर्सरी में खिलाड़ियों की हाजिरी लेते हुए जिला खेल अधिकारी संधूबाला। स्रोत: स्वयं
जिले में 22 नई नर्सरियों के अलावा पुरानी 13 खेल नर्सरियां हैं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। खेल नर्सरियों का अब निरीक्षण किया जाएगा। अगर खिलाड़ी नियमित रूप से खेल अभ्यास करते नहींं मिले तो सख्त कदम उठाया जाएगा। इसके लिए विभाग ने निरीक्षण करने की तैयारी की है। विभाग खिलाड़ियों को दैनिक हाजिरी के आधार पर ही डाइट भत्ता जारी करता है। प्रत्येक खेल नर्सरी में 25 खिलाड़ी हैं। इनमें कोच की भी तैनाती है। जिले में 22 नई नर्सरियों के अलावा पुरानी 13 खेल नर्सरियों मेंं 325 खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं।
जिले मेें कुश्ती, कबड्डी, वॉलीबाल, एथलीट, फुुटबाल, हॉकी, कराटे, बॉक्सिंग व बैडमिंटन सहित विभिन्न खेेलों में खिलाड़ी अपना भविष्य बनाने के लिए प्रतिदिन अभ्यास करते हैं। बहुत से खिलाड़ी तो अपने स्तर पर खेल अभ्यास करते हैं।
विज्ञापन

जिले के बौंदकलां ब्लॉक क्षेत्र के खिलाड़ियों में हॉकी खेल का क्रेज है। गांव भागवी, ढाणी फौगाट, पैतावास कलां, चरखी, डोहकी, नीमली आदि कई गांवोंं में खिलाड़ी फुटबाल ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसी प्रकार आदमपुर डाढ़ी, झोझू कलां क्षेत्र में कबड्ड़ी व कुश्ती खेलों के ज्यादा संख्या मेंं खिलाड़ी हैं। मंदोला, मंदोली, दाढ़ी बाना, मकड़ाना, मकड़ानी व आदमपुर में वॉलीबाल खेल में खिलाड़िय़ों की ज्यादा रुचि है। आदमपुर क्षेत्र से दो खिलाड़ी भारतीय कबड्डी टीम का भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। गांव मकड़ाना से अर्जुन अवाॅर्डी संजय भारतीय वॉलीबाल टीम में खेल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल विभाग ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए उनके क्षेत्र में ही खेल नर्सरियां खोल रखी हैं। ताकि, बेहतर परिणाम सामने आएं। इससे खिलाडिय़ों के समय की भी बचत होती है। खिलाड़ियों के खेल के अनुरूप ये नर्सरियां खोली गई हैं। इनमें कोच की भी तैनाती कर रखी है। खेल विभाग ने शर्तें पूरी करने वाली खेल नर्सरियों को ही चालू रखा है। इन नर्सरियों में कुश्ती, एथलीट, खो-खो, हॉकी, बॉक्सिंग, वॉलीबाल, कबड्डी, हैंडबाल आदि खेलों का अभ्यास कराया जाता है। खिलाड़ियों को आयु वर्ग के अनुरूप डाइट मनी एवं भत्ता दिया जाता है।
खिलाड़ियों के दो वर्ग हैं। एक वर्ग के खिलाड़ियों को 1500 रुपये और दूसरे सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों को 2000 रुपये प्रतिमाह डाइट भत्ता दिए जाने का प्रावधान है।
खिलाडिय़ों की दैनिक उपस्थिति के आधार पर ही उन्हें डाइट भत्ता देने का प्रावधान किया गया है। प्रत्येक माह नर्सरी में 22 हाजिरी होनी जरूरी है। अब विभाग ने इन खेल नर्सरियों का निरीक्षण शुरू कर दिया है। जिला खेल अधिकारी खुद निरीक्षण करने पहुंच रही हैं। मौके पर ही खिलाडि़यों की हाजिरी ली जा रही है।

वर्जन
खेल नर्सरियों का निरीक्षण किया जा रहा है। नर्सरी में खिलाड़ियों की दैनिक हाजिरी पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। डाइट भत्ता उसी खिलाड़ी को मिलेगा जो विभाग के नियमानुसार हाजिरी पूरा करेगा। विभाग खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। खिलाड़ियों के समक्ष किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
-संधूबाला, जिला खेेल अधिकारी।
फोटो- 05 नई खुली खेल नर्सरी में खिलाड़ियों की हाजिरी लेतीं जिला खेल अधिकारी संधूबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed