{"_id":"67a3c83a93b3886748004f59","slug":"inspection-of-bhiwani-jail-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-131181-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: जेल की व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे सीजेएम, बंदियों का जाना हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: जेल की व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे सीजेएम, बंदियों का जाना हाल
Thu, 06 Feb 2025 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 06 Feb 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
भिवानी जेल का निरीक्षण कर बंदियों व कैदियों से बातचीत करते दादरी सीजेएम संजीव काजला।
चरखी दादरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम संजीव काजला ने बुधवार को भिवानी जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बंदियों व कैदियों से बातचीत की और जेल की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
सीजेएम ने कहा कि जेल में किसी बंदी को कानूनी सहायता की आवश्यकता है तो प्राधिकरण उनकी मदद कर सकता है। कई बार आरोपी मामूली केस में कानूनी सहायता नहीं मिलने के कारण लंबे समय से जेल में रह रहा है तो वह विधिक सेवा प्राधिकरण की सहायता ले सकता है। जेल का दौरा करते हुए सीजेएम संजीव काजला ने पुरुष बैरक का निरीक्षण भी किया।
इसके बाद उन्होंने कैदियों के रहन-सहन, खाना, पीने के पानी की व्यवस्था, पुस्तकालय, सफाई व चिकित्सा सेवा का अवलोकन किया। उन्होंने जेल में बिताई गई अवधि के बारे में भी बंदियों से पूछा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बंदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया। इसके बाद निर्देश दिए कि दादरी जिले के किसी बंदी को कानूनी मदद की आवश्यकता हो तो डीएलएसए से कार्यालय को सूचित किया जाए। इस अवसर पर जेल उप अधीक्षक अनिल शर्मा भी मौजूद रहे।