फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Inso distributed sweets on the victory of Rajasthan student union elections

राजस्थान छात्र संघ चुनावों की जीत पर इनसो ने बांटी मिठाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
Inso distributed sweets on the victory of Rajasthan student union elections
चरखी दादरी। राजस्थान छात्र संघ चुनाव में इनसो उम्मीदवारों ने शानदार जीत हासिल की है। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन आयुर्वेद विश्वविद्यालय जोधपुर के चुनाव में विकास कुमार शर्मा अध्यक्ष चुने गए हैं। जननायक जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता ऋषिपाल उमरवास व युवा जिलाध्यक्ष एडवोकेट रविंद्र सांगवान ने कार्यालय में इनसो की जीत पर मिठाई बांटकर खुशी जताई।
विज्ञापन

ऋषिपाल ने बताया कि जयपुर डीसीएस कॉलेज में अध्यक्ष हंसराज चौधरी व महासचिव रामभजन गुर्जर चुने गए हैं। हनुमानगढ़ एसडी कॉलेज में अध्यक्ष पद पर सुखप्रीत सिंह ने चुनाव जीता है। परमानंद डिग्री कॉलेज श्रीगंगानगर में नीरज ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय टिब्बी हनुमानगढ़ में बबनदीप अध्यक्ष चुने गए है।
विज्ञापन

इस अवसर पर धर्मराज फौगाट, इनसो जिलाध्यक्ष मनीष छिल्लर, सोनू सांगवान, अरविन्द झोझू , धर्मेंद्र घिकाड़ा, संदीप राणा, प्रमिंद्र तिवाला व राज सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed