फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Innovative Researcher Constable Sandeep got honor by the police captain

Charkhi Dadri News: इनोवेटिव रिसर्चर सिपाही संदीप को पुलिस कप्तान के हाथों मिला सम्मान

Thu, 22 Jun 2023 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 22 Jun 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Innovative Researcher Constable Sandeep got honor by the police captain
सिपाही संदीप धनखड़ को सम्मानित करतीं एसपी नितिका गहलोत।
चरखी दादरी। पुलिस अधीक्षक नितिका गहलोत ने इलेक्ट्रिक साइकिल, पैराग्लाइडर व इलेक्ट्रिक बाइक इनोवेशन के तौर पर बनाकर सराहनीय कार्य करने वाले सिपाही संदीप कुमार को सम्मानित किया है। पुलिस अधीक्षक ने सिपाही संदीप के प्रयास को सराहते हुए उसे प्रशस्ति पत्र भेंट किया।
विज्ञापन

बता दें कि चरखी दादरी में तैनात हरियाणा पुलिस के जवान सिपाही संदीप धनखड़ ने हाल ही में अपनी ड्यूटी के बाद समय निकालकर घर पर ही एक इलेक्ट्रिक साइकिल बनाई है। उनके इस उपलब्धि पर दादरी पुलिस अधीक्षक ने उन्हें सम्मानित किया है। ई-साइकिल तैयार करने वाला जवान संदीप धनखड़ झज्जर जिले के गांव सेहलंगा का रहने वाला है। वो इससे पहले पैराग्लाइडर, सीएनसी और इलेक्ट्रिक बाइक भी बना चुका है। संदीप अपने शौक पूरा करने के लिए इस प्रकार के इनोवेशन करता रहता है।
विज्ञापन

संदीप ने 2012 में मैकेनिकल ट्रेड से आईटीआई से डिप्लोमा किया था। उसके तुरंत बाद ही वह हरियाणा पुलिस में बतौर कांस्टेबल भर्ती हो गया था। ड्यूटी करने के बाद उसने इनोवेशन पर काम जारी रखा। संदीप ने पांच साल पहले पैराग्लाइडर बनाया था। यह पैराग्लाइडर एविएशन नियम के तहत लगभग 600 फुट ऊंचाई तक उड़ सकता है। इसके अंदर एक व्यक्ति बैठ सकता है। इसमें एक कंट्रोल सिस्टम भी बनाया हुआ है जिसके तहत अंदर बैठा आदमी उसको रोल पिच यानि ऊपर-नीचे और दाएं-बाएं घुमा सकता है। इसके अंदर बाइक का इंजन और उड़ान के लिए पैराग्लाइडिंग विंग व धक्का देने के लिए प्रोपेलर लगाया गया है। यह पैराग्लाइडर पेट्रोल से चलता है। लगभग एक लीटर पेट्रोल में इसे 30 मिनट तक उड़ाया जा सकता है। इसे बनाने में लगभग 50 से 60 हजार रुपये खर्चा आया था। छह महीने पहले संदीप ड्रोन एप्लीकेशन रिसर्च सेंटर पर अपने पैराग्लाइडर को बतौर मॉडल दिखा चुका है। संदीप ने दो वर्ष पहले एक इलेक्ट्रिक बाइक बनाई थी। इस बाइक में 12-12 वॉल्ट की चार बैटरी लगाई गई हैं, जो लगभग तीन घंटों में चार्ज होने के बाद 40 से 50 किलोमीटर चलती है। कबाड़ की बाइक से उसका ढांचा तैयार किया। इसको बनाने में मात्र दस हजार रुपये का खर्चा आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


- अमर उजाला ने पाठकों तक पहुंचाया था संदीप का हुनर
सिपाही संदीप की इन सभी इनोवेशन पर अमर उजाला ने 2 जून के संस्करण में 20 रुपये चार्ज होने के बाद 150 किलोमीटर दौड़ेगी ई-साइकिल नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद संदीप के हुनर की विभाग में भी सराहना हुई थी और अब स्वयं जिला पुलिस कप्तान ने उन्हें अपने कार्यालय में सम्मानित किया है।


चाहे कोई भी क्षेत्र हो, यदि आदमी लग्न और दृढ़ इच्छाशक्ति से कार्य करें तो उसके लक्ष्य में कोई बाधा नहीं आ सकती। यहीं सब संदीप ने कर दिखाया है। उसने अपनी ड्यूटी के अलावा समय निकालकर अपनी लग्न व मेहनत से वो रिसर्च किए है जिनकी वर्तमान में जरूरत हैं।
-नितिका गहलोत, एसपी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed