फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Innocent Binder killed by STF lapse, police arrested

एसटीएफ की चूक से मारा गया निर्दोष बिंदर, सिपाही गिरफ्तार

Wed, 10 Feb 2021 12:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Innocent Binder killed by STF lapse, police arrested
मृतक बिंदर। - फोटो : CharkhiDadri
दादरी में गत सात फरवरी को हुए बिंदर हत्याकांड को जिला पुलिस ने सुलझा लिया है। निर्दोष बिंदर की हत्या गलतफहमी में रोहतक एसटीएफ के हाथों हुई। दादरी एसपी विनोद कुमार ने मंगलवार को इसका खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि चार सदस्यीय एसटीएफ टीम में शामिल सिपाही हरेंद्र की गन से निकली गोली से बिंदर की मौत हुई है। आरोपी सिपाही को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दादरी पुलिस ने फायर करने में प्रयोग की गई नौ एमएम की पिस्टल के अलावा लाल रंग की ब्रेजा भी बरामद कर ली है। मामला ट्रेस होने के बाद गुरुग्राम एसटीएफ एसपी ने चार सदस्यीय टीम को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन

एसपी विनोद कुमार ने बताया कि रोहतक एसटीएफ से अल्टो पहचानने में चूक हुई जो हत्याकांड का कारण बनी। उन्होंने बताया कि दरअसल रोहतक एसटीएफ को इनपुट मिला था कि रोहतक के बलियाणा गांव में हुए विक्की हत्याकांड में प्रयोग की गई काले रंग की अल्टो दादरी में महेंद्रगढ़ चुंगी पर खड़ी है। इस आधार पर ओआरए एएसआई हितेंद्र कादयान के नेतृत्व में साइबर सेल एएसआई रणबीर और सिपाही सचिन और हरेंद्र दिल्ली रजिस्ट्रेशन नंबर की ब्रेजा में सवार होकर दादरी पहुंच गए।
विज्ञापन

टीम को महेंद्रगढ़ चुंगी के सामने एक काले रंग की अल्टो खड़ी नजर आई। टीम जब अल्टो की तरफ बढ़ी तो अल्टो चालक ने सिविल कपड़ों में हथियार लेकर उनकी ओर बढ़ रहे लोगों को बदमाश समझकर वहां से गाड़ी भगा ली। इसी दौरान एसटीएफ ने भी अल्टो सवार युवकों को विक्की हत्याकांड को अंजाम देने वाले बदमाश समझा और फायरिंग कर दी। इस दौरान गोली अल्टो में पिछली सीट पर बैठे बिंदर को लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। अल्टो चला रहा दिनेश और आगे उसके बगल में बैठा ध्यान सिंह उर्फ छोटन जान बचाने के लिए वहां से भाग गए। दिनेश सोमवार को अस्पताल में भर्ती हो गया, जबकि ध्यान सिंह का परिजनों को दो दिन बाद मंगलवार सुबह सुराग लगा है। एसपी का कहना है कि भले ही आरोपी पुलिसकर्मी हों, कानून अपना काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता का आरोप, एसटीएफ की गलती पर पर्दा डालने का प्रयास कर रही जिला पुलिस
मृतक बिंदर के पिता कृष्ण अन्य परिजनों के साथ मंगलवार को एसपी विनोद कुमार से भी मिले। मीडिया के सामने मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि एसटीएफ की गलती पर जिला पुलिस पर्दा डालने का प्रयास भी कर रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में जब उन्होंने अपने स्तर पर पूछताछ की तो पता चला कि पीछा करते हुए ब्रेजा सवार पुलिसकर्मी अल्टो तक पहुंचे हैं। उन्होंने अल्टो की तलाशी लेने के साथ वहां निर्माणाधीन एक मकान की भी जांच की। कृष्ण के अनुसार अगर टीम अल्टो के पास पहुंची और इसके बाद भी गोली लगे बिंदर को नहीं संभाला तो यह भी चूक है।
सुलगते सवाल
- खुफिया तंत्र कमजोर निकला, जिससे अल्टो पहचानने में चूक हुई। यह चूक हत्याकांड का मुख्य कारण बनी।
- अगर एसटीएफ टीम में शामिल कर्मचारी ने हवाई फायर किया तो गोली अल्टो सवार बिंदर को कैसे लगी।
- टीम से अगर गलतफहमी में गोली बिंदर को लगी तो अल्टो की जांच के बाद भी बिंदर को अस्पताल क्यों नहीं पहुंचाया।
- बलियाणा विक्की हत्याकांड में दिल्ली रजिस्ट्रेशन नंबर की काले रंग की अल्टो प्रयोग हुई, जबकि बिंदर जिस काले रंग की अल्टो में सवार था उसका रजिस्ट्रेशन नंबर रोहतक का है।
इन्हें किया गया निलंबित
ओआरपी एएसआई हितेंद्र कादयान 42/डीडीआर, साइबर सेल एएसआई रणबीर सिंह 7/आरटीके, सिपाही सचिन 2004/सोनीपत और सिपाही हरेंद्र 558/ दादरी को सस्पेंड करने के साथ एसटीएफ एसपी ने चारों की विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं।

मामले के संबंध में हमने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। जांच में सामने आया कि ब्रेजा में रोहतक एसटीएफ टीम सवार थी। एसटीएफ से संपर्क के बाद इसका खुलासा हो गया। हमने सिपाही हरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। नौ एमएम की पिस्टल और ब्रेजा भी बरामद कर ली है। जांच अभी जारी है और जो तथ्य सामने आएंगे उसकी अनुरूप अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- विनोद कुमार, एसपी, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed