फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   INLD submitted a memorandum to the Chief Minister demanding transparency in mustard procurement

Charkhi Dadri News: सरसों खरीद में पारदर्शिता की मांग के लिए इनेलो ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Fri, 17 Apr 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 17 Apr 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
INLD submitted a memorandum to the Chief Minister demanding transparency in mustard procurement
जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए इनेलो पदाधिकारी।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। सरसों खरीद के दौरान लैब टेस्टिंग के नाम पर किसानों के साथ हो रही कथित धांधली के विरोध में इनेलो नेताओं ने वीरवार को जिला उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष सूबे सिंह अटेला और पूर्व विधायक रणबीर सिंह मंदोला ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि सरकारी लैब के बजाय निजी लैब से जांच कराई जा रही है जहां जानबूझकर नमी और क्वालिटी कम दिखाकर किसानों को प्रति क्विंटल 450 से 500 रुपये का नुकसान पहुंचाया जा रहा है। नेताओं ने इसे अधिकारियों और मार्केट कमेटी की मिलीभगत करार दिया।
विज्ञापन

इनेलो प्रदेश पदाधिकारियों आनंद श्योराण, विजय पचगांव और महेंद्र जाखड़ ने कहा कि भाजपा शासन में किसानों के हितों की लगातार अनदेखी हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं लाई गई, तो इनेलो बड़ा आंदोलन शुरू करेगी। हलका प्रधान जय भगवान ठेकेदार और चांद सिंह ने मांग की कि सभी खरीद सरकारी लैब के माध्यम से पारदर्शी तरीके से होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने के दौरान अधिवक्ता दरियाव सिंह, सुरेश मान और सत्यवीर सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि महंगाई की मार झेल रहे किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इनेलो नेताओं ने मांग की कि किसानों को उनके हक का पूरा पैसा सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed