{"_id":"6a1dd18f0704a33b0800da09","slug":"inld-expressed-anger-against-rising-inflation-submitted-memorandum-to-dc-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-156031-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बढ़ती महंगाई के खिलाफ इनेलो ने जताया रोष, डीसी को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बढ़ती महंगाई के खिलाफ इनेलो ने जताया रोष, डीसी को सौंपा ज्ञापन
Tue, 02 Jun 2026 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 02 Jun 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
इनेलो नेता ज्ञापन सौंपते हुए।
चरखी दादरी। इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नगर में रोष प्रदर्शन किया। इनेलो जिला अध्यक्ष दादरी सूबे सिंह अटेला व पूर्व विधायक एवं जिला प्रभारी ओमप्रकाश गौरा ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया। प्रदर्शन के उपरांत उपायुक्त कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया।
जिला अध्यक्ष सूबे सिंह अटेला ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत और जनविरोधी नीतियों के कारण जनता महंगाई की मार झेल रही है। पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि, रसोई गैस की बढ़ती कीमतें, बिजली के लंबे कट व पीने के पानी की समस्या ने लोगों का जीवन कठिन बना दिया है। सरकार जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में विफल रही है।
उन्होंने कहा कि किसान, मजदूर, कर्मचारी, व्यापारी, युवा और महिलाएं सरकार की नीतियों से परेशान हैं। जनता को राहत देने के बजाय सरकार ऐसे फैसले ले रही है जिनसे लोगों की परेशानियां बढ़ रही हैं। इनेलो पार्टी जनता की आवाज को मजबूती से उठाने का काम कर रही है।
विज्ञापन
पूर्व विधायक ओमप्रकाश गौरा ने कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, बिजली-पानी की समस्या और किसानों की अनदेखी भाजपा सरकार की विफलताओं का प्रमाण हैं। उन्होंने कहा कि इनेलो हमेशा जनता के हितों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी मजबूती से जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया तो इनेलो पार्टी प्रदेशभर में आंदोलन को और तेज करेगी। इस मौके पर पूर्व डिप्टी कमांडेंट राकेश कुमार, महिला जिलाध्यक्ष इंदूबाला फोगाट, जयभगवान ठेकेदार, आर्य उद्यम सिंह, समंद्र सिंह, विजय पंचगाव, पूर्व चेयरमैन जगबीर सिंह, पिंकी कोच, रामबीर व सत्यवान आदि मौजूद रहे।