फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   injured youth in fighting died

Charkhi Dadri News: दो गुटों के विवाद में घायल युवक ने तोड़ा दम, दोनों पक्षों पर केस

Mon, 21 Jul 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 21 Jul 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
injured youth in fighting died
साहिल पर डंडों से हमला करते आरोपी। स्रोत: वीडियो ग्रेब
फोटो 01
विज्ञापन




मृतक साहिल।

फोटो 02



नागरिक अस्पताल में मौजूद मृतक के परिजन और परिचित। संवाद

फोटो 03



शव की जांच करने के बाद पोस्टमार्टम कक्ष से बाहर निकलती एफएसएल टीम। संवाद

फोटो 04



मृतक के परिजनों को आश्वस्त करते एसएचओ सन्नी कुमार। संवाद

फोटो 05



साहिल पर डंडों से हमला करते आरोपी। स्रोत : वीडियो ग्रैब
- वाल्मीकि नगर के पास एनएच-334 बी पर शनिवार शाम भिड़े थे दो पक्ष, एक पक्ष पर हत्या के प्रयास का तो दूसरे पर हत्या का केस दर्ज



- साहिल के शव का पुलिस ने रविवार दोपहर कराया पोस्टमार्टम, परिजनों ने की हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी



चरखी दादरी। एनएच-334 बी पर वाल्मीकि नगर के पास शनिवार को दो गुटों के बीच हुए खूनी संघर्ष में घायल कबीर नगर निवासी साहिल की मौत हो गई। पुलिस ने एक पक्ष पर हत्या का तो दूसरे पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। पुलिस ने साहिल के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

शनिवार शाम वाल्मीकि नगर के पास दो पक्ष भिड़ गए थे। विवाद में दोनों पक्षों की एक-एक कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। एक कार अनियंत्रित होकर मौके पर ही पलट गई। जिस पक्ष की कार पलटी, मृतक साहिल उसी पक्ष से था। साहिल को सड़क पर गिराकर डंडों से पीटा गया।
विज्ञापन




हमलावरों का दुस्साहस इस कदर था कि पुलिस की मौजूदगी में भी साहिल पर ताबड़तोड़ वार किए गए गए। इसके बाद पुलिस ने दो हमलावरों पर डंडे बरसाए और उन्हें काबू कर लिया। वहीं, पुलिस ने घायल साहिल को दादरी नागरिक अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह परिजन साहिल को रोहतक से हिसार ले जा रहे थे। उसी दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को दादरी लाया गया और नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। रविवार को सिटी थाना प्रभारी सन्नी कुमार और डीएसपी हेडक्वार्टर धीरज कुमार ने साहिल के परिजनों को जल्द हत्यारोपियों को काबू करने का आश्वासन दिया।
इस संबंध में एसएचओ, दादरी सिटी पुलिस थाना सन्नी कुमार ने बताया कि शनिवार शाम जो विवाद हुआ था, उसमें घायल साहिल की मौत हो गई है। पुलिस ने दोनों गुटों पर केस दर्ज कर लिया है। जो वीडियो वायरल हुए हैं, उनके आधार पर आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

- सोशल मीडिया पर वायरल हुए कई वीडियो

दोनों गुटों के संघर्ष के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। इनमें पुलिस की मौजूदगी में भी हत्यारोपी साहिल पर हमला कर रहे हैं। वीडियो के अनुसार, करीब दस मिनट से अधिक समय तक बदमाशों का आतंक रहा। इससे स्थानीय लोग भी खौफजदा रहे।



- लोग बोले- नशे की बिक्री ने कर दिया वाल्मीकि बस्ती का नाश



वाल्मीकि बस्ती के लोगों ने बताया कि जब से बस्ती में सुल्फा, गांजा और अन्य नशा बिकने लगा है, तब से युवा अपराध के दलदल में फंसकर अपना कॅरिअर तबाह कर रहे हैं। गुटबाजी बढ़ गई है। इसमें हत्याएं तक हो रही हैं।

- दो भाइयों में बड़ा था साहिल, पिता की हो चुकी मौत

विवाद की भेंट चढ़ा साहिल दो भाइयों में बड़ा था। उसके पिता बिजेंद्र की करीब 12 साल पहले मौत हो चुकी है। साहिल ने 10वीं के बाद आईटीआई में दाखिला लिया। लेकिन, बाद में पढ़ाई छोड़ दी।




- हत्यारोपी पक्ष ने इंस्टाग्राम पर डाला पोस्ट

हमले के बाद हत्यारोपी पक्ष की ओर से इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी डाला गया। इसमें आने वाले समय में और अंजाम भुगतने की चेतावनी दी गई। साहिल के साथियों ने बताया कि जिसने धमकी भरा पोस्ट डाला है, उसने गाली-गलौज भी की है। वहीं, साहिल के परिजनों का कहना है कि हत्याकांड के आरोपी करीब डेढ़ साल पहले हुए आकाश हत्याकांड में भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed