फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   injured person bring hospital take 25000

Charkhi Dadri News: घायल को अस्पताल पहुंचाने पर मिल सकते हैं 25 हजार

Fri, 11 Jul 2025 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 11 Jul 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
injured person bring hospital take 25000
-सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की राहवीर योजना को प्रदेश सरकार ने भी किया लागू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। केंद्र सरकार के सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से शुरू की गई राहवीर योजना को हरियाणा में लागू कर दिया गया है। इस योजना के तहत किसी गंभीर दुर्घटना में घायल व्यक्ति को गोल्डन ऑवर (एक घंटे के भीतर) अस्पताल अथवा ट्राॅमा सेंटर में पहुंचाकर जान बचाने वाले मददगार व्यक्ति को 25 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।

उपायुक्त मुनीश शर्मा ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य दुर्घटना के दौरान घायल हुए व्यक्ति को उसी समय अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाने का भरसक प्रयास करना और समय पर मदद के लिए आमजन को प्रोत्साहित करना है। गंभीर दुर्घटनाओं में मेजर सर्जरी, कम से कम तीन दिन तक हॉस्पिटलाइजेशन, ब्रेन इंजरी, स्पाइनल कॉर्ड इंजरी आदि शामिल हैं। मोटर वाहन (संशोधन) अधिनियम 2019 की धारा 134ए और भारत सरकार की 29 सितंबर 2020 की अधिसूचना के तहत राहवीर को कानूनी संरक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हर गंभीर सड़क दुर्घटना में मदद करने वाले राहवीर को 25 हजार रुपये इनाम और प्रशस्तिपत्र दिया जाएगा। यदि एक राहवीर मोटर वाहन से हुई दुर्घटना में एक या एक से अधिक पीड़ितों की जान बचाता है तो पुरस्कार की राशि इतनी ही अर्थात 25 हजार रुपये ही होगी। एक से अधिक राहवीर मोटर वाहन से जुड़ी किसी गंभीर दुर्घटना के एक पीड़ित की जान बचाते हैं, तो पुरस्कार की राशि उनके बीच समान रूप से विभाजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed