फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Injured child died during treatment

Charkhi Dadri News: हादसे में घायल 4 वर्षीय बच्चे ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

Mon, 20 May 2024 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 20 May 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Injured child died during treatment
शुक्रवार को हुए हादसे में घायल हुआ 4 वर्षीय बच्चा मनजीत। (फाइल फोटो)
चरखी दादरी। गांव पैंतावास कलां आरओबी पर कार की चपेट में आकर घायल ई-रिक्शा में सवार चार वर्षीय बच्चे मनजीत ने रोहतक के अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस हादसे में शुक्रवार को एक ही परिवार के छह लोग घायल हुए थे। इनमें से मृत बच्चे के दादा और हादसे में घायल ई-रिक्शा चालक मुरारीलाल के बयान पर पुलिस ने आरोपी कार चालक पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव समसपुर निवासी मुरारीलाल ने पुलिस को बताया कि वह मजदूरी करते हैं। उसके तीन बेटे हैं। उनका बेटा वीरेंद्र ई-रिक्शा चलाता है। वह 17 मई को विष्णु और उनकी पत्नी सुनीता, मोनू और उनकी पत्नी काजोल, मोनू का बेटा मनजीत, गुड्डी, मंजू और रेहान ई-रिक्शा में सवार होकर गांव कितलाना गए थे। वहां से शाम छह बजे वह ई-रिक्शा से समसपुर लौट रहे थे। इसी बीच जब वे पैंतावास कलां आरओबी पर पहुंचे तो पीछे से आई एक कार ने उनके ई-रिक्शा में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में दोनों वाहन पलटकर क्षतिग्रस्त भी हो गए। ई-रिक्शा में सवार सभी लोगों को चोट लगी। दादरी के सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। इस हादसे में घायल मुरारीलाल के पोते मनजीत ने शनिवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। रोहतक में पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने बच्चे का शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल पक्ष का आरोप है कि कार चालक ने लापरवाही और तेज रफ्तार से इस घटना को अंजाम दिया। अब उन्होंने पुलिस को बयान दर्ज करा कार चालक पर कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed