{"_id":"624c80eea1977803a05d632b","slug":"initiative-names-of-51-state-schools-to-be-named-after-martyrs-charkhidadri-news-hsr6283909160","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहल : शहीदों के नाम पर रखे जाएंगे 51 राजकीय स्कूलों के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहल : शहीदों के नाम पर रखे जाएंगे 51 राजकीय स्कूलों के नाम
विज्ञापन
शहर का शहीद दलबीर सिंह मॉडल संस्कृति स्कूल का मुख्य द्वार।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। जिले में अब राजकीय स्कूलों का नाम गांव के अमर शहीद के नाम पर रखने की कवायद तेज हो गई है। पिछले दिनों जिले के दौरे पर आए उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने इस संबंध में उपायुक्त प्रदीप गोदारा को निर्देश दिए थे। जिला प्रशासन द्वारा तैयार की गई सूची के अनुसार पहले चरण में जिले के 51 राजकीय स्कूलों का नामकरण उसी गांव के शहीद के नाम पर किया जाएगा।
दादरी दौरे के दौरान उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रशासन को तत्काल ऐसे गांवों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए थे जिन गांव के युवा सर्वोच्च बलिदान दे चुके हैं। नामकरण में फेरबदल करवाने का उद्देश्य युवाओं को शहीदों के जीवन चरित्र से प्रेरित करना है। इन निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए जिला उपायुक्त प्रदीप गोदारा ने जिले में सभी गांवों में शहीद हुए सैनिकों की सूची तैयार करने के आदेश जिले के अधिकारियों को दिए थे। जिला प्रशासन द्वारा तैयार की गई सूची के अनुसार अब पहले चरण में जिले के 51 राजकीय स्कूलों का नामकरण उसी गांव के शहीद के नाम पर किया जाएगा।
इसके तहत नौसवा राजकीय स्कूल का नाम शहीद जयपाल के नाम पर, बालरोड गांव के राजकीय स्कूल का नामकरण शहीद चंदगीराम के नाम पर, निमली गांव के स्कूल का नाम शहीद जयलाल, दातौली गांव के स्कूल का नाम शहीद मुंशीराम, किष्कंधा स्कूल का नाम शहीद शेर सिंह, दुधवा स्कूल का नाम शहीद दाताराम, धनासरी स्कूल का नाम शहीद रतन सिंह, उमरवास गांव के स्कूल का नाम शहीद हरलाल, डांडमा गांव के स्कूल का नाम शहीद हरनारायण, निमड़-बडेसरा गांव के स्कूल का नाम शहीद रणधीर सिंह, कांहड़ा गांव के स्कूल का नाम शहीद शीशपाल, खेड़ी बत्तर स्कूल का नाम शहीद धर्मेश सांगवान व माई गांव के राजकीय स्कूल का नामकरण शौर्य चक्र विजेता शहीद सतीश गोदारा के नाम पर रखा जाएगा।
विज्ञापन
इन गांवों के राजकीय स्कूलों का भी बदलेगा नाम
गांव सांजरवास, ढ़ाणी फौगाट, भांडवा, समसपुर, हडौदी, पैंतावास कलां, इमलोटा, आर्यनगर, पातुवास, मोरवाला, काकड़ौली सरदारा, खातीवास, कालुवाला, मकड़ानी, बिलावल, बौंद खुर्द, घसौला, गोपालवास, मानकावास, चिड़िया, पिचौपा, हंसावास, मांढी, छिल्लर, जीतपुरा(भारीवास), सांकरोड़, गोकल, कंहेटी, चांगरोड, झींझर, अख्त्यारपुरा, बडराई, बेरला, बाढड़ा, सांतौर, हिंडोल, बौंद व बास आदी गांवो के राजकीय स्कूल का नाम भी शहीदों के नाम पर रखा जाएगा।