फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Information given on road safety and first aid

Charkhi Dadri News: सड़क सुरक्षा और प्राथमिक चिकित्सा की दी जानकारी

Fri, 17 Jan 2025 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 17 Jan 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Information given on road safety and first aid
आरपीएस स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थी। 
बौंदकलां। मिसरी स्थितरी आरपीएस पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा एवं प्राथमिक चिकित्सा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल की प्राचार्या संगीता यादव ने की। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा और प्राथमिक चिकित्सा के बारे में जागरूकता छात्रों के जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

निदेशक डॉ. सुधीर जांगड़ा ने छात्रों को प्रेरित किया कि वे सुरक्षा के सभी नियमों का पालन करें और समाज को भी इसके प्रति जागरूक बनाएं। सड़क सुरक्षा टीम के अधिकारियों ने छात्रों को सड़क पर चलते समय हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने और सड़क पार करने के सही तरीकों के बारे में बताया। उन्होंने ट्रैफिक सिग्नल्स, जेब्रा क्रॉसिंग और यातायात संकेतों का महत्व समझाया। ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि दुर्घटनाओं से बचने के लिए हमेशा यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे अपने परिवार और दोस्तों को भी सड़क सुरक्षा के नियमों को अपनाने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed