फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Information given for depositing TDS

Charkhi Dadri News: टीडीएस जमा करवाने की दी जानकारी

Fri, 06 Dec 2024 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 06 Dec 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Information given for depositing TDS
हिसार। आयकर कार्यालय के सभागार में स्रोत पर काटे जाने वाले टैक्स (टीडीएस) के विभिन्न प्रावधान के बारे में जानकारी देने के लिए वीरवार जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया।
विज्ञापन

अपर आयकर आयुक्त मोनिका सिंह के निर्देशन में एवं हिसार के आयकर अधिकारी (टीडीएस) सुमन देवी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए इस सेमिनार में चार्टर्ड अकाउंटेंट आशानंद सिंगला और आयकर अधिकारी सुरेश नांगरू सहित आयकर निरीक्षक छवि यादव और सुमित कुमार के साथ-साथ शिक्षा विभाग हिसार के आहरण एवं वितरण अधिकारीगण सहित 32 प्रतिनिधियों ने शिरकत की।
विज्ञापन

इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों, कर्मचारीगण एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट आशानंद सिंगला ने वेतन पर टीडीएस काटने, जमा करवाने और समय पर रिटर्न दाखिल में दिक्कत न हो और जमा करवाते समय की जाने वाली आम गलतियों से बचने बारे जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि टीडीएस को सही समय पर जमा न करवाने पर ब्याज और जुर्माने का सामना करना पड़ता है। सेमिनार के दौरान उपस्थित अधिकारीगण द्वारा किए गए संबंधित सवालों के जवाब में टीडीएस आयकर अधिकारी सुमन देवी ने संतोषजनक जवाब दिए। अंत में सभी का आभार व्यक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed