फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   India is the largest democratic country in the world: Bakshiram Saini

भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश: बक्शीराम सैनी

Fri, 17 Jan 2025 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 17 Jan 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
India is the largest democratic country in the world: Bakshiram Saini
नगर परिषद कार्यालय में चेयरमैन बक्शीराम सैनी स्टाफ को संविधान का पालन करने की शपथ दिलाते हुए। 
चरखी दादरी। भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। आज पूरे संसार में ऐसा कोई देश नहीं है जहां भारत के समान इतनी बड़ी संख्या में एक ही संविधान के अनुसार सभी को अधिकार व कर्तव्य प्रदान किए गए हो। अगर हम कहे कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की आत्मा ही हमारे देश का संविधान है तो यह गलत नहीं होगा।
विज्ञापन

हर एक नागरिक को अवश्य ही इसकी पालना करनी चाहिए। यह बात नगर परिषद चेयरमैन बख्शीराम सैनी ने कही। उन्होंने शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय में स्टाफ को संविधान की प्रस्तावना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वाइस चेयरमैन संदीप सिंह फोगाट ने भी सभी को देश के कानून का पालन करने का आह्वान किया। कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि हमने ऐसे देश में जन्म लिया है जो कि अपनी आजादी के समय से ही ऐसे संविधान का पालन करता है जिसके तहत हर एक नागरिक को समान अधिकार मिले हुए हैं। इसी संविधान के चलते हमारा भारत पिछले 75 साल से अधिक समय से लगातार उन्नति कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed