{"_id":"5fcfcb0e8ebc3e01ec6ae2c4","slug":"india-closed-mandi-and-market-closed-roads-blocked-charkhidadri-news-rtk585573466","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत बंद : मंडी और बाजार में रही बंदी, सड़कों पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत बंद : मंडी और बाजार में रही बंदी, सड़कों पर लगाया जाम
विज्ञापन
तीन कृषि कानूनों को रद्द करवाने की मांग को लेकर किसान आंदोलन के समर्थन में मंगलवार को भारत बंद का जिले में पूर्णतया असर दिखाई दिया। बाजार पूरी तरह से बंद रहे। इसके अलावा सब्जी और अनाज मंडी भी पूरी तरह से बंद रही। बाढड़ा क्षेत्र में भी किसान संगठनों ने चार जगह धरना देकर सड़क जाम की। रोडवेज बसें भी 11 बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक बंद रही, लेकिन प्राइवेट वाहन आम दिनों की तरह ही चलते रहे। बंद में शामिल विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बाढड़ा में भाजपा सरकार का प्रतीकात्मक पुतला जलाया गया।
जिले के किसान, व्यापारी सगठनों, बार एसोसिएशन, सर्वकर्मचारी संघ, खाप पंचायतें, मंडी यूनियन बंद के दौरान एकजुट हुई। सभी संगठन मंगलवार सुबह 11 बजे शहर के मुख्य लाजपतराय चौक पर एकत्रित हुए। संगठनों के सदस्यों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग की। इसके बाद संगठनों के सदस्यों बाजारों को दौरा कर दुकानदारों से अपने प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन जिला अध्यक्ष जगबीर घसोला ने कहा कि बंद पूर्णतया सफल रहा है। बंद के दौरान आमजन का भी भरपूर सहयोग मिला है। सरकार को किसान संगठनों की मांगें माननी चाहिए। जब तक मांगे पूरी नहीं होती तब तक किसान पीछे नहीं हटने वाले हैं। इस मौके पर फौगाट खाप के प्रधान बलवंत सिंह फौगाट, खाप प्रवक्ता शमशेर सिंह, बार एसोसिएशन प्रधान सुरेंद्र मैहड़ा, रोडवेज डिपो नेता भूप सिंह, रणबीर गहलोत, सर्वकर्मचारी संघ के प्रधान राजकुमार घिकाड़ा, कृष्ण फौगाट, पूर्व विधायक रणबीर मंदोला, रोडवेज नेता बलबीर जाखड़, श्रीभगवान, कृष्ण लीला, वीरेंद्र सांगवान, पार्षद बख्शी सैनी, पार्षद कुलदीप गांधी, नप वाइस चेयरमैन बबलू श्योराण, पार्षद वीरेंद्र, एडवोकेट विक्रम, सतबीर चौहान, एडवोकेट बलवान सिंह, बार एसोसिएशन की पूर्व उपप्रधान नरेश कुमारी, बार उपप्रधान अजय छिक्कारा, फौगाट खाप के सचिव सुरेश फौगाट, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष रविंद्र गुप्ता, अनाज मंडी प्रधान रामकुमार रिटोलिया, सब्जी मंडी के राज्य प्रधान नितिन जांघू, अजीत फौगाट, इंटक नेता सुशील कुमार, काठमंडी के प्रधान राजकुमार आदि मौजूद रहे।
बिजली-पानी सेवाएं चालू रही
बंद के दौरान जिले में बिजली-पानी व अन्य सभी सरकारी सेवाएं आमजन के लिए चालू रही। रोडवेज डिपो से सुबह 11 बजे तक बसें नियमित रूप से चली। इसके बाद में 11 से दोपहर तीन बजे तक बस सेवा बंद रही। इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यात्री बस स्टैंड पर चार घंटे तक बसों के चलने का इंतजार करते रहे। आह्वान के तहत तीन बजे तक का समय पूरा होनेे के बाद बस सर्विस फिर से शुरू हुई। बंद के दौरान प्राइवेट बस और वाहन आम दिनों के तरह सड़कों पर दौड़ते देखे।
विज्ञापन
वकीलों ने रखा वर्क सस्पेंड, डीसी को सौंपा ज्ञापन
किसानों के भारत बंद का समर्थन करते हुए वकीलों ने वर्क सस्पेंड रखा। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र सिंह मैहड़ा की अध्यक्षता में वकीलों ने विभिन्न स्थानों पर पैदल मार्च कर रोष जताया। सुरेंद्र सिंह मैहड़ा ने कहा कि बार एसोसिएशन दादरी के किसानों के मुकद्दमों की नि:शुल्क पैरवी करेगी। उन्होंने किसानों की एकता बनाए रखने के लिए भारत बंद का पूर्ण समर्थन दिया। बार एसोसिएशन ने प्रस्ताव पास करके उपायुक्त के माध्यम से सरकार को भेजा है।
बाढड़ा में किसानों ने धरना दिया
बाढड़ा के गांव काकड़ोली हुक्मी बस स्टैंड पर सड़क पर बैठकर धरना दिया। इसी प्रकार गांव कारी दास में भी किसानों ने सड़क पर दरी बिछाई और धरने पर बैठे रहे। गांव मांढ़ी में सड़क पर पोल रखकर धरना दिया। बाढड़ा कस्बे के क्रांतिकारी चौक पर भी धरना दिया गया। बाजार पूरी तरह से बंद रहे। अनाज मंडी भी बंद रही।
ये बाजार रहे बंद
बंद के दौरान कपड़ा, हलवाई, इलेक्ट्रॉनिक्स, जनरल स्टोर सहित सभी प्रकार की दुकानें बंद रही। दिल्ली रोड, मेन बाजार, हीरा चौक, परशुराम चौक, पुराना बस स्टैंड बाजार, रेलवे रोड बाजार, काठमंडी, सब्जी मंडी, अनाज मंडी, पुरानी अनाज मंडी सहित सभी प्रतिष्ठान एवं दुकानें बंद रही। दुकानदारों ने सुबह शुरू से ही अपनी दुकानें नहीं खोली। दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर बैठे जरूर देखे।
शाम होती ही स्थिति सामान्य, शादी समारोह में नहीं पड़ा व्याधान
जिला में मंगलवार को करीब 40 शादी समारोह तय थे। इनमें अधिकतर रात्रि के समय संपन्न हुए हैं। दिन के समय हुई शादी समारोह में लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं रही, क्योंकि प्राइवेट वाहनों का आम दिनों की तरह आवागमन बना रहा। सभी सड़क मार्ग व रास्ते खुले रहे।
16 स्थानों पर लगाए नाके, 700 पुलिस जवान रहे तैनात
बंद के दौरान कानून और सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने को लेकर 700 पुलिस जवान तैनात किए गए। शहर में 16 स्थानों पर नाके लगाए गए। विशेष जांच एवं चेकिंग अभियान चलाया गया। शहर के मेन बाजारों व चौराहों पर पुलिस जवान तैनात रहे। आने-जाने वालों पर विशेष निगरानी रखी गई। गांवों में भी पुलिस ने मेन जगहों पर नाकेबंदी की। बंद के दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। जनता, पुलिस व प्रशासन के सहयोग से बंद का आह्वान शांतिपूर्ण रहा है।
मंगलवार को बंद के दौरान शहर के सभी बाजार बंद रहे। व्यापारी और दुकानदारों ने अपना पूरा सहयोग किया है।
रविंद्र गुप्ता, प्रधान, नगर व्यापार मंडल
मंगलवार को बंद को सफल बनाने में सब्जी मंडी आढ़तियों का भी सराहनीय योगदान रहा है। सब्जी मंडी पूरी तरह से बंद रही। सरकार को किसानों की मांगों पर जल्दी अमल करना चाहिए।
नितिन जांघू, राज्य प्रधान, सब्जी मंडी यूनियन।
अनाज मंडी पूर्णतया बंद रही है। मंडी के आढ़ती किसानों के साथ खड़े हैं। सरकार को आढ़ती और किसानों की मंागें सुननी चाहिए। बाजरा की सरकारी खरीद जल्द शुरू करनी चाहिए।
रामकुमार रिटोलिया, प्रधान, अनाज मंडी
सर्वकर्मचारी संघ ने बंद का समर्थन किया है। कर्मचारी संगठन किसानों की मांगों के लिए उनके साथ है। बंद पूर्णतया सफल रहा है।
प्रधान राजकुमार घिकाड़ा, सर्वकर्मचारी संघ
बंद के दौरान कुछ समय बस सेवा में व्यवधान आया, लेकिन बाद में सब सामान्य हो गया। यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया। कर्मचारियों ने अपनी ड्यूटी पूरी की।
धनराज कुंडू, जीएम, रोडवेज।
बंद के दौरान कानून व्यवस्था बनाने के लिए जिले में पुलिस जवानों को तैनात किया गया था। शहर में नाके लगाकर विशेष चेकिंग अभियान भी चलाया गया। बंद के दौरान कोई भी अप्रिय घटना नहीं हुई।
एसपी विनोद कुमार

India closed: Mandi and market closed, roads blocked- फोटो : CharkhiDadri