फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   independence day programme in new anaj mandi

Charkhi Dadri News: नई अनाज मंडी में होगी जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस की फाइनल रिहर्सल

Tue, 12 Aug 2025 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 12 Aug 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
independence day programme in new anaj mandi
फोटा 09
विज्ञापन

चरखी दादरी नई अनाज मंडी, जहां आज स्वतंत्रता दिवस समारोह का अंतिम अभ्यास किया जाएगा। संवाद
- एसडीएम और नगराधीश ने विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। दादरी नई अनाज मंडी परिसर में आज जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल होगी। इसमें दो हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। उपायुक्त मुनीश शर्मा ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। कार्यक्रम सुबह 9 बजे शुरू होगा।
एसडीएम योगेश सैनी ने समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए मंगलवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ मंत्रणा की। उन्होंने बताया कि 13 अगस्त को सुबह 9 बजे नई अनाज मंडी परिसर में उपायुक्त मुनीश शर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे और मार्चपास्ट की सलामी लेंगे। कार्यक्रम में पुलिस विभाग व होमगार्ड सहित कॉलेज व स्कूलों के छात्र-छात्राओं की परेड की टुकड़ियां मार्चपास्ट कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देंगी। परेड टुकड़ियों में स्कूल व कॉलेज के 250 विद्यार्थी मार्चपास्ट करेंगे। इसके बाद स्कूली बच्चों की ओर से पीटी, डंबल व लेजियम का प्रर्दशन किया जाएगा।
विज्ञापन

- ये टीमें देंगी सांस्कृतिक प्रस्तुति
एसडीएम ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चरखी दादरी दादरी, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एवं कन्या उच्च विद्यालय समसपुर, एसवीएम कादमा, विजन इंडिया स्कूल भागेश्वरी, कै. जिले सिंह स्कूल बरसाना, एमडी कान्वेंट झोझू स्कूल और आरईडी स्कूल चरखी की टीम को चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अधिकारियों ने लिया समारोह स्थल का जायजा

मंगलवार शाम को एसडीएम योगेश सैनी व सीटीएम प्रीति रावत ने समारोह स्थल का जायजा लिया और व्यवस्थाओं को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की कोई कमी न रहे। साथ ही उपायुक्त मुनीश शर्मा की ओर से सौंपी गईं जिम्मेदारियों को सभी संबंधित विभाग सही तरीके से निभाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed