{"_id":"68a0cb336cf23b6cae01d789","slug":"independence-day-celebrations-were-held-with-a-spirit-of-patriotism-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-142760-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: देशभक्ति से ओत-प्रोत होकर मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: देशभक्ति से ओत-प्रोत होकर मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह
Sun, 17 Aug 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 17 Aug 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मुख्य अतिथि सांसद धर्मबीर सिंह को सलामी देती महिला पुलिस की टुक
चरखी दादरी। देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत होकर दादरी नई अनाज मंडी में शुक्रवार को जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। सांसद धर्मबीर सिंह मुख्य अतिथि रहे और उन्होंने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।
कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पहले उन्होंने रोज गार्डन में शहीद स्मारक पर नमन किया और उसके बाद ठीक 9 बजे समारोह पर ध्वजारोहण किया। उन्होंने देश के स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को नमन करते हुए कहा कि अंग्रेज जाते-जाते भी देश को तोड़ने की साजिश रच गए थे। लेकिन हमारे गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की सूझबूझ से देश दोबारा एक हुआ।
अंग्रेज जाते-जाते पाकिस्तान और बांग्लादेश के रूप में एक ऐसा बीज बोकर गए, जिससे आज भी लड़ रहे हैं। उन्हें पता था कि हमारे देश के युवा और किसान सहित सभी वर्ग मेहनती है और हमारे देश में पैदा हुआ हर बच्चा दूसरे देशों के मुकाबले ज्यादा दिमाग रखता है। इसी के चलते हमारा देश विकसित देशों की श्रेणी में आकर खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
सांसद ने कहा कि जहर मुक्त खानपान और नशा मुक्त क्षेत्र बनाने के लिए युवाओं को साथ लेना बहुत जरूरी है। सामाजिक संगठनों और शिक्षण संस्थानों को इन मुद्दों पर सभी बच्चों को शिक्षा देनी होगी, तभी आजादी के लिए प्राण न्योछावर करने वाले हजारों स्वतंत्रता सेनानियों का बलिदान सफल होगा। कार्यक्रम में न्यायपालिका के अधिकारी, नगर परिषद के चेयरमैन बक्शीराम सैनी, उपायुक्त मुनीश शर्मा, पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा, सीईओ जिला परिषद डाॅ. विरेन्द्र सिंह, सीटीएम प्रीति रावत, चेयरमैन सुधीर चांदवास, भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील इंजीनियर आदि मौजूद रहे।
इन टीमों ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां : कार्यक्रम के दौरान सात सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुई और गुरुकुल के साधकों ने मलखंभ का प्रदर्शन भी किया। जिला प्रशासन ने बच्चों की मेहनत और बेहतरीन प्रस्तुति के आधार पर निर्णय लेकर प्रत्येक टीम को सम्मानित किया। इनमें पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चरखी दादरी दादरी, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एवं कन्या उच्च विद्यालय समसपुर, एसवीएम कादमा, विजन इंडिया स्कूल भागेश्वरी, कै. जिले सिंह स्कूल बरसाना, एमडी कान्वेंट स्कूल झोझू, आरईडी स्कूल चरखी और आर्य हिंदी संस्कृत महाविद्यालय की टीम शामिल है।