फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   increasing heat wave

Charkhi Dadri News: गर्मी का बढ़ रहा प्रकोप, एक डिग्री बढ़ा अधिकतम तापमान

Wed, 15 May 2024 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 15 May 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
increasing heat wave
चरखी दादरी। जिले में पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इस कारण गर्मी से जनजीवन बेहाल हो गया है। स्थिति यह है कि बुधवार को दिन भर भीषण गर्मी ने परेशानी बढ़ाए रखी। मंगलवार के मुकाबले अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़ा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 42 व न्यूनतम 27 डिग्री दर्ज किया गया। इसके साथ ही 14 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से गर्म हवा भी चली। मौसम विभाग के अनुसार अब कुछ दिनों तक तापमान बढ़ेगा।
विज्ञापन

दोपहर के समय चिलचिलाती धूप के कारण बाजार की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने भी 18 मई तक और अधिक तापमान बढ़ने की संभावना जताई है। जिले में भीषण गर्मी के कहर से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। सुबह करीब 8 बजे से ही तेज धूप होने लगी। दोपहर आते-आते सूर्यदेव ने कहर बरपाना शुरू कर दिया। चिलचिलाती धूप ने लोगों को गर्मी से बेहाल कर दिया। इस दौरान आवागमन बाधित हो गया। कूलर और पंखे तक बेअसर हाेते दिखे। इसके अलावा गर्मी के कारण बच्चे बेहाल नजर आए। वहीं किसी कारणवश घरों से बाहर निकलने वाले लाेगों के सिर पर कपड़ा और पूरा शरीर ढककर निकले नजर आए। मौसम विशेषज्ञ डॉ.चंद्रमोहन वर्मा का कहना है कि आने वाले कुछ दिन पारा चढ़ेगा। गर्म हवाओं का दौर बना रहेगा जिससे लू के थपेड़े भी लोगों को झेलने पड़ सकते हैं।
विज्ञापन


गर्मी से घबराहट महसूस हो तो तुरंत शरीर को कूलडाउन करने की कोशिश करें। खुद को हाइड्रेट रखें और ज्यादा से ज्यादा पानी पीते रहें। ढीले कपड़े पहने। घर या ठंडी जगहों पर ही रहें। तेज धूप में घर से कम निकलने। घर से निकलते समय सिर पर कपड़ा अवश्य रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed