फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Increased number of corona infected, department increased sampling

Charkhi Dadri News: कोरोना संक्रमितों की बढ़ी संख्या, विभाग ने बढ़ाई सैंपलिंग

Wed, 12 Apr 2023 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 12 Apr 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Increased number of corona infected, department increased sampling
सिविल अस्पताल में कोरोना जांच के लिए सैंपल देती महिला।
चरखी दादरी। जिले में पिछले पांच दिनों से कोरोना केस मिल रहे हैं। बुधवार को 6 नए केस सामने आए और इसके बाद सक्रिय केस की संख्या बढ़कर 24 हो गई। दूसरी ओर कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने दैनिक सैंपल संख्या बढ़ा दी है। पहले जहां प्रतिदिन 180 सैंपल लिए जा रहे थे तो वहीं अब यह संख्या 400 का आंकड़ा पार कर गई है।
विज्ञापन

बता दें कि गत शनिवार से जिले में कोरोना केस मिलने की शुरुआत हुई थी। शनिवार को तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। वहीं, रविवार को कोरोना के 12 मामले सामने आए, जिनमें चार महिलाएं भी शामिल थीं। सोमवार को दो और मंगलवार को एक केस मिला था। बुधवार को जिले में 6 नए केस मिले हैं। कोरोना नोडल अधिकारी एवं डिप्टी सीएमओ डॉ. गौरव भारद्वाज ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कोरोना जांच के लिए बुधवार को 409 सैंपल लिए गए और इन्हें जांच के लिए बीपीएस खानपुर भेजा गया है। दादरी जिले में अब तक कोरोना जांच के लिए कुल 4,07,059 सैंपल लिए जा चुके हैं। कोरोना नोडल अधिकारी ने बताया कि कोरोना संक्रमित सभी 24 मरीज फिलहाल होम आइसोलेट हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल 409 सैंपल की रिपोर्ट लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जिले में 8107 हुई कोरोना संक्रमितों की संख्या
छह नए केस मिलने के बाद अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 8107 पहुंच गई है। अब तक जिले में 147 लोग कोरोना के चलते दम तोड़ चुके हैं। हालांकि हाल फिलहाल कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। बुधवार को 306 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव भी आई है।
- यूं बढ़ाई गई सैंपलिंग
12 अप्रैल- 409
11 अप्रैल-293
10 अप्रैल- 357
9 अप्रैल- 337
8 अप्रैल- 227
7 अप्रैल- 168
- मॉक ड्रिल में मिली खामियां विभाग ने की दूर
कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग ने सरकार के निर्देशों पर 10 व 11 अप्रैल को सभी स्वास्थ्य केंद्रों में मॉक ड्रिल की। इस दौरान सिविल अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट और ऑक्सीजन पाइपलाइन में जो खामी पाई गई, उन्हें विभाग ने दुरुस्त करवा दिया है। इसके अलावा मौजूदा संसाधनों का ब्योरा भी विभाग अपडेट कर चुका है।

जिले में बुधवार को 6 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। लोगों से अपील है कि कोरोना को हल्के में न लें और पूरी सावधानी बरतें। कोरोना संक्रमित मिले लोगों के परिजनों के सैंपल विभाग की टीमें ले चुकी हैं। वहीं, जिले में अब दैनिक सैंपल संख्या भी बढ़ा दी गई है।
-डॉ. कृष्ण कुमार, सीएमओ, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed