फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Increased cases of dengue in the district, people in the age group of 15-45 are more victims

Charkhi Dadri News: जिले में डेंगू के बढ़े मामले, 15-45 आयुवर्ग के लोग हुए ज्यादा पीड़ित

Sun, 20 Aug 2023 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 20 Aug 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Increased cases of dengue in the district, people in the age group of 15-45 are more victims
 पानी की टंकी में लारवा की जांच करते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी।
चरखी दादरी। जिले में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले दो माह की बात करें तो हर दूसरे दिन एक केस सामने आया है। अब तक डेंगू के 25 केस और मलेरिया पीड़ित दो लोग मिले हैं। अहम बात ये है कि इस सीजन में डेंगू का प्रकोप 15 से 45 आयुवर्ग के लोगों में ज्यादा देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

जिले में डेंगू और मलेरिया ने जुलाई माह में ही दस्तक दे दी थी। इसके बाद से लगातार डेंगू केस मिल रहे हैं जबकि मलेरिया केस पर दो के बाद विराम लगा है। स्वास्थ्य विभाग के तमाम प्रयासों के बाद भी डेंगू के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। विभागीय टीमें डेंगू व मलेरिया की रोकथाम के लिए मई से अक्तूबर माह तक रैपिड फीवर सर्वे के तहत हर माह की एक से 10 तारीख तक घर-घर जाकर सर्वे करेंगी। इसके तहत भी डेंगू केस पकड़ में आ रहे हैं। अब तक जो 25 डेंगू के केस पाए गए हैं उनमें से 22 सैंपलों की जांच सरकारी लैब में और तीन की निजी लैब में हुई है। निजी लैब संचालकों के लिए डेंगू जांच फीस छह सौ रुपये तय है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से तालाबों में मच्छर का लारवा खत्म करने के लिए गंबूजिया मछली भी छोड़ी जा रही हैं। गंबूजिया मछली पूरे तालाब को गंदा नहीं करती और डेंगू और मलेरिया से बचाती हैं। यह मच्छरों का लारवा खा जाती हैं, जिससे मच्छर पनप नहीं पाते हैं।
विज्ञापन


शहर में 18 तो गांवों में मिले 7 केस

डेंगू का प्रकोप गांव के मुकाबले शहर में ज्यादा है। अब तक शहर में 18 डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं जिनमें 15 पुरुष और तीन महिलाएं हैं। इसी प्रकार गांवों में 7 केस मिले हैं जिनमें चार महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। ऐसे में स्पष्ट है कि महिलाओं के मुकाबले पुरुष डेंगू का अधिक शिकार हुए हैं। गांवों की बात करें तो सांतौर, पिचोपा, कलियाणा, बधवाना और अचीना में एक जबकि ढाणी फौगाट में दो केस मिले हैं। मलेरिया का एक केस झोझूखुर्द में जबकि दूसरा बधवाना में मिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले चार सालों में जिले में यह रही है डेंगू व मलेरिया की स्थिति

वर्ष डेंगू मलेरिया
2020 138 2

2021 639 6

2022 364 2

2023 25 2


जानिये...किस आयुवर्ग में कितने लोग हुए डेंगू का शिकार

आयुवर्ग- मरीज
6 से 14 वर्ष - 8

15 से 45 वर्ष - 16
45 वर्ष से अधिक - 1


जिले में यह है फॉगिंग मशीनों की स्थिति
जिले में मलेरिया व डेंगू की रोकथाम के लिए फॉगिंग करने को कुल 164 मशीनें उपलब्ध हैं। इसमें से 160 मशीनें पंचायत विभाग के पास हैं। वहीं शहर में फॉगिंग के लिए नगर परिषद के पास अभी तक महज दो मशीनें ही हैं। मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए अभी तक तैयारी भी नहीं की गई है। केवल दो मशीनों के सहारे ही शहर के 21 वार्डों में फॉगिंग करने की जिम्मेदारी है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के पास भी दो मशीनें उपलब्ध हैं।


जिले में अब तक डेंगू के 25 और मलेरिया के 2 केस मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार लोगों को घर-घर पहुंचकर जागरूक कर रही हैं। मई से अक्तूबर माह तक रैपिड फीवर सर्वे के तहत डेंगू व मलेरिया की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

-गौरव भारद्वाज, नोडल अधिकारी, मलेरिया एवं डेंगू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed