{"_id":"66623e0a8d51ecf5eb0bd9d4","slug":"increase-patrolling-and-take-action-against-criminals-sp-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-118630-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"गश्त बढ़ाकर अपराधियों पर करें कार्रवाई : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गश्त बढ़ाकर अपराधियों पर करें कार्रवाई : एसपी
Fri, 07 Jun 2024 04:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 07 Jun 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
अपराध समीक्षा बैठक लेतीं एसपी पूजा वशिष्ठ व मौजदू सभी थाना प्रभारी।
चरखी दादरी। एसपी पूजा वशिष्ठ ने वीरवार को सभी थाना प्रबंधकों के साथ जिले में घटित हुए अपराध की समीक्षा की। इस बैठक में एसपी ने थाना प्रबंधकों को निर्देश दिए कि लंबित मामलों का जल्द निपटान किया जाए। अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई की जाए। लंबित विसरा को जल्द एफएसएल मधुबन भेजें। उन्होंने थानों में लंबित अखराज, अदमपता और मृग फाइलों का निपटारा करने के भी निर्देश।
एसपी ने अपराध बैठक में जिले के सभी थाना प्रभारियों से कहा कि क्षेत्र में चोरी, वाहन चोरी, आर्म्स एक्ट अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट, धोखाधड़ी जैसी घटनाओं के अपराधियों को तत्परता से पकड़ कर प्रभावी कानूनी कार्रवाई की जाए। प्रबंधक थाना और चौकी प्रभारी अपने क्षेत्र में चोरी की वारदातों को रोकने के लिए गश्त प्रभावी ढंग से करें। चोरी के मामले में अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करके बरामदगी का स्तर बढ़ाया जाए।
उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि रात के समय में राइडर की चेकिंग करें और राइडरों पर तैनात पुलिस कर्मचारियों से प्रभावी ढंग से गश्त कराएं। शहर में बेवजह बाइक पर घूमने वाले युवकों के चालान किए जाएं। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी रूप से कार्य करें। शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले और तेज गति से वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
ब्लैक स्पॉट का पता लगाएं। ग्राम प्रहरी की सहायता से गांवों और शहर में नशे से ग्रस्त व्यक्तियों का पता लगाकर उनका नशा छुड़वाने का प्रयास करें। इस दाैरान डीएसपी सुभाष चंद्र भी माैजूद रहे।