फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Increase Farmers Income by Adopting National Beekeeping and Honey Mission Scheme

राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन और शहद मिशन योजना अपनाकर किसान बढ़ाएं आय : उपायुक्त

Tue, 12 Nov 2024 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 12 Nov 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Increase Farmers Income by Adopting National Beekeeping and Honey Mission Scheme
चरखी दादरी। उपायुक्त मुनीष शर्मा ने कहा कि किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। योजनाएं लागू करके खेती की लागत को कम किया जा रहा है। किसानों को खेती से संबंधित वैकल्पिक कार्यों को लेकर भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। सरकार की ओर से शुरू की गई राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन एवं शहद मिशन योजना को अपनाकर आय को बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि किसानों की आय बढ़े और खेती में लगने वाली लागत कम हो। साथ ही किसानों को खेती से संबंधित अन्य वैकल्पिक कार्यों के साथ जोड़ा जाए। वैकल्पिक कार्य करके किसान अच्छी आमदनी ले सकते हैं। इसी सोच के साथ सरकार ने राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन एवं शहद मिशन योजना की शुरुआत की है।
विज्ञापन

सरकार की ओर से योजना के तहत आवेदकों को मधुमक्खी काॅलोनियों, मधुमक्खी के बाक्सों, मधुमक्खी पालन उपकरण व प्रशिक्षण के लिए एकीकृत बागवानी मिशन में लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योजना का लाभ उठाने के लिए टोल फ्री नंबर 18001802021 पर व उद्यान विभाग हरियाणा सेक्टर-21 पंचकूला के दूरभाष नंबर 0172-2582322 पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed