{"_id":"678d51eb54b801be8205429d","slug":"in-the-district-2769-students-of-class-10th-and-2384-students-of-class-12th-will-give-pre-board-exam-from-today-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-130173-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: जिले में 10वीं के 2,769 तो 12वीं कक्षा के 2,384 विद्यार्थी आज से देंगे प्री-बोर्ड परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: जिले में 10वीं के 2,769 तो 12वीं कक्षा के 2,384 विद्यार्थी आज से देंगे प्री-बोर्ड परीक्षा
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला में कक्षा दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए 20 जनवरी से हरियाणा प्री-बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। 28 जनवरी को इनका समापन होगा। निदेशालय की ओर से सभी जिलों में परीक्षाएं कराने आदेश जारी किए हैं। जिला शिक्षा विभाग की ओर से निदेशालय के पास हरियाणा बोर्ड के कक्षा दसवीं में 2,769 विद्यार्थी जबकि 12वीं में 2,384 विद्यार्थियों सूची भेजी गई है।
इसके लिए निदेशालय ने विभाग को 1, 28, 825 रुपये का बजट जारी किया है। विभाग की ओर से भी विद्यार्थियों की संख्या अनुसार सभी बीईओ को राशि भेज दी गई है। हरियाणा बोर्ड की मुख्य परीक्षाएं 28 फरवरी से शुरू होंगी। इसके मद्देनजर जिला शिक्षा विभाग ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। गौरतलब है कि परीक्षा के बाद विद्यार्थियों की छुट्टी नहीं की जाएगी बल्कि नियमित रूप से कक्षाएं लेगेंगी। परीक्षाओं का उद्देश्य छात्रों को बोर्ड परीक्षा के प्रारूप और प्रक्रिया से परिचित कराना है ताकि वे आत्मविश्वास के साथ मुख्य परीक्षा कर सकें। परीक्षा के प्रश्न पत्र एससीईआरटी की ओर से तैयार किए गए हैं। फाइनल परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को इस परीक्षा में ओएमआर शीट भरने का भी अभ्यास कराया जाएगा। डीईओ कृष्णा फोगाट ने सभी स्कूलों को विद्यार्थियों के बैठने की समुचित व्यवस्था करने, परीक्षा के दौरान अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यार्थियों से प्रश्न पत्र हल करते समय समय प्रबंधन व उत्तरों को सही तरीके से ओएमआर शीट पर भरने का आह्वान किया।
दसवीं कक्षा की ये है डेटशीट
तारीख - विषय
20 जनवरी - अंग्रेजी
21 जनवरी - सामाजिक विज्ञान
22 जनवरी - विज्ञान
23 जनवरी - हिंदी
24 जनवरी - फिजिकल एजुकेशन, संस्कृत, चित्रकला
28 जनवरी - गणित
जानिये...किस तारीख को होगी 12वीं कक्षा की प्री-बोर्ड परीक्षा
तारीख - कला संकाय - काॅमर्स - विज्ञान
20 जनवरी - अंग्रेजी - अंग्रेजी - अंग्रेजी
21 जनवरी - हिंदी - हिंदी - हिंदी
22 जनवरी - भूगोल व समाजशास्त्र - बिजनेस - केमिस्ट्री
23 जनवरी - राजनीतिक विज्ञान - अकाउंटेंसी - फीजिक्स
24 जनवरी - संस्कृत, अर्थशास्त्र - संस्कृत, अर्थशास्त्र - संस्कृत, अर्थशास्त्र
25 जनवरी - इतिहास व मनोविज्ञान-- -- -- - - बायोलॉजी
28 - गणित - गणित - गणित
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -सभी स्कूलों को परीक्षा की सूचना दी गई है और परीक्षा के समय उचित व्यवस्था बनाने क आदेश दिए गए। मुख्य परीक्षा की तरह प्री-बोर्ड परीक्षा की निजता बनाए रखने के लिए भी विशेष फोकस रहेगा।
विज्ञापन
- कृष्णा फौगाट, डीईओ, दादरी
विज्ञापन
इसके लिए निदेशालय ने विभाग को 1, 28, 825 रुपये का बजट जारी किया है। विभाग की ओर से भी विद्यार्थियों की संख्या अनुसार सभी बीईओ को राशि भेज दी गई है। हरियाणा बोर्ड की मुख्य परीक्षाएं 28 फरवरी से शुरू होंगी। इसके मद्देनजर जिला शिक्षा विभाग ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। गौरतलब है कि परीक्षा के बाद विद्यार्थियों की छुट्टी नहीं की जाएगी बल्कि नियमित रूप से कक्षाएं लेगेंगी। परीक्षाओं का उद्देश्य छात्रों को बोर्ड परीक्षा के प्रारूप और प्रक्रिया से परिचित कराना है ताकि वे आत्मविश्वास के साथ मुख्य परीक्षा कर सकें। परीक्षा के प्रश्न पत्र एससीईआरटी की ओर से तैयार किए गए हैं। फाइनल परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को इस परीक्षा में ओएमआर शीट भरने का भी अभ्यास कराया जाएगा। डीईओ कृष्णा फोगाट ने सभी स्कूलों को विद्यार्थियों के बैठने की समुचित व्यवस्था करने, परीक्षा के दौरान अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यार्थियों से प्रश्न पत्र हल करते समय समय प्रबंधन व उत्तरों को सही तरीके से ओएमआर शीट पर भरने का आह्वान किया।
विज्ञापन
दसवीं कक्षा की ये है डेटशीट
तारीख - विषय
20 जनवरी - अंग्रेजी
21 जनवरी - सामाजिक विज्ञान
22 जनवरी - विज्ञान
23 जनवरी - हिंदी
24 जनवरी - फिजिकल एजुकेशन, संस्कृत, चित्रकला
28 जनवरी - गणित
जानिये...किस तारीख को होगी 12वीं कक्षा की प्री-बोर्ड परीक्षा
तारीख - कला संकाय - काॅमर्स - विज्ञान
20 जनवरी - अंग्रेजी - अंग्रेजी - अंग्रेजी
21 जनवरी - हिंदी - हिंदी - हिंदी
22 जनवरी - भूगोल व समाजशास्त्र - बिजनेस - केमिस्ट्री
23 जनवरी - राजनीतिक विज्ञान - अकाउंटेंसी - फीजिक्स
24 जनवरी - संस्कृत, अर्थशास्त्र - संस्कृत, अर्थशास्त्र - संस्कृत, अर्थशास्त्र
25 जनवरी - इतिहास व मनोविज्ञान
28 - गणित - गणित - गणित
विज्ञापन
- कृष्णा फौगाट, डीईओ, दादरी