{"_id":"683dff6720eb6dc0930a325a","slug":"in-iti-rojgar-will-given-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-138059-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 73 आईटीआई के प्रशिक्षुओं को कोर्स पूरा होने से पहले ही मिलेगा रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 73 आईटीआई के प्रशिक्षुओं को कोर्स पूरा होने से पहले ही मिलेगा रोजगार
Tue, 03 Jun 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 03 Jun 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। सरकारी विभागाें और निजी कंपनियों की ओर से इस साल के लिए प्रदेश के 73 आईटीआई के साथ एमओयू किया गया है। इसके तहत इनमें प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को संबंधित विभाग व निजी कंपनियों की ओर से कोर्स के अंतिम तीन या 6 माह में प्रशिक्षण दिया जाएगा। अच्छा कार्य करने पर प्रशिक्षण के दौरान ही प्रशिक्षुओं का रोजगार के लिए चयन होगा।
प्रदेश में 196 राजकीय व 186 निजी आईटीआई हैं। इनमें डीएसटी यानी ड्यूल सिस्टम ऑफ ट्रेनिंग की शुरुआत की गई। इसके तहत विभागों व कंपनियों की ओर से गत वर्ष प्रदेश के 63 आईटीआई में 249 ट्रेड के लिए एमओयू किया गया था। इनमें से 228 ट्रेड की एक-एक यूनिट जबकि 21 ट्रेड की दो-दो यूनिट के लिए एमओयू किया गया था।
अब वर्ष 2025 से 26 और 2025-27 के लिए भी पिछले साल वाले आईटीआई से एमओयू किया गया है। इनके अलावा, विभाग की ओर से प्रदेश में 10 नए आईटीआई के 10 ट्रेड भी शामिल किए गए हैं। इनकी सूची अब विभाग की ओर से जल्द जारी की जाएगी। इन ट्रेड में प्रशिक्षण लेने वाले विद्यार्थियों को संबंधित कंपनी व विभाग की ओर से प्रशिक्षण के साथ कार्य स्थान पर ही प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए प्रशिक्षु को अलग से प्रमाणपत्र दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
इस प्रकार रहेगा प्रशिक्षण का शेड्यूल : आईटीआई में संबंधित ट्रेड में एक साल का प्रशिक्षण लेने वाले प्रशिक्षुओं को 9 माह तक आईटीआई में प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके बाद अंत के तीन माह में एमओयू किए गए विभाग या निजी कंपनी में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसे प्रशिक्षु कार्य को जान सकेंगे और अपने कौशल को उचित प्रकार से निखार सकेंगे। प्रशिक्षण के बाद युवा को रोजगार में मदद मिलेगी। अगर कोई युवा अच्छा कार्य करता है तो उसका चयन संबंधित विभाग या कंपनी कर सकती है।