फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Immediately register a case against the encroachers

Charkhi Dadri News: अतिक्रमण करने वालों पर तत्काल मामला दर्ज करवाएं अधिकारी

Wed, 30 Aug 2023 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 30 Aug 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Immediately register a case against the encroachers
चरखी दादरी। शहर व जिला को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए उपायुक्त मनदीप कौर ने अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई शुरू करने का आदेश दिया है। मंगलवार को आयोजित बैठक में उपायुक्त ने कहा कि जो अतिक्रमण किए बैठे हैं उनके खिलाफ तत्काल मामला दर्ज करवाया जाए।
विज्ञापन

उपायुक्त मनदीप कौर ने अधिकारियों को सख्त आदेश देते हुए कहा कि जिला में सभी बाजार और सड़कें अतिक्रमण मुक्त होनी चाहिए। इसके लिए पुलिस को साथ लेकर सक्रिय अभियान चलाया जाए। कोई दुकानदार या प्रॉपर्टी डीलर धौंस दिखाकर सार्वजनिक भूमि पर कब्जा जमाए हुए है तो उसके खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज करवाया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शहर में दुकानों के सामने सड़कों पर वाहनों की कतारें लगी रहती हैं। जगह-जगह पर ट्रैक्टर रास्ता रोककर खड़े हुए हैं। इनके चालान काटे जाएं। किसी दुकानदार ने फुटपाथ पर या दुकान के सामने तखत लगाकर सामान रखा हुआ है तो उसको तुरंत हटाया जाए। इसी प्रकार बस स्टैंड रोड, रोहतक चौक, मेन मार्केट, पुरानी सब्जी मंडी रोड, रेलवे रोड पर भी दुकानों के आगे साइनबोर्ड रखकर, टीन लगाकर, चबूतरे बनाकर नगरपरिषद की जमीन पर लोगों ने अवैध कब्जे किए हुए हैं। इनको तुरंत प्रभाव से हटवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में परिवहन डिपो के महाप्रबंधक प्रदीप अहलावत ने बताया कि रक्षाबंधन के कारण बस स्टैंड पर यात्रियों की भारी भीड़ लगी हुई है। इन अवैध कब्जों के कारण यात्रियों और बस चालकों को आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उपायुक्त ने नगरपरिषद के कार्यकारी अधिकारी अभेसिंह को तत्काल कार्रवाई शुरू करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed