फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Immediate implementation of CM's announcement, Sarangpur school to be named after martyr Amit Sangwan: Sunil

सीएम की घोषणा पर तुरंत अमल, सारंगपुर स्कूल का नामकरण शहीद अमित सांगवान के नाम पर : सुनील

Wed, 15 Apr 2026 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 15 Apr 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Immediate implementation of CM's announcement, Sarangpur school to be named after martyr Amit Sangwan: Sunil
चरखी दादरी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से 11 अप्रैल को दादरी में आयोजित विकसित दादरी रैली के दौरान गांव सारंगपुर के सरकारी स्कूल का नाम बलिदानी अमित सांगवान के नाम पर रखने की घोषणा के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए स्कूल का नामकरण किया गया। यह जानकारी देते हुए विधायक सुनील सांगवान ने कहा कि प्रदेश सरकार बलिदानियों के सम्मान और उनके बलिदान को सदैव सर्वोच्च प्राथमिकता देती है।
विज्ञापन

विधायक सुनील सांगवान ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अगले ही दिन संबंधित विभाग ने सभी औपचारिकताएं पूरी करते हुए स्कूल का नाम बलिदानी अमित सांगवान के नाम पर कर दिया। विधायक ने कहा कि यह निर्णय न केवल बलिदानी के परिवार के लिए सम्मान का प्रतीक है बल्कि क्षेत्र के युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा।
विज्ञापन

विधायक सांगवान ने कहा कि बलिदानी अमित सांगवान ने देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। सरकार का प्रयास है कि ऐसे वीर सपूतों की स्मृति को हमेशा जीवित रखा जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनसे प्रेरणा लेकर देश सेवा के लिए आगे बढ़ें। विधायक ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि उनकी संवेदनशील सोच और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता के चलते यह कार्य रिकॉर्ड समय में पूरा हो पाया। विधायक ने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्य इसी तरह तेजी से आगे बढ़ते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed