फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Imlota and Sanjarwas government school building will be built on the lines of Central School

Charkhi Dadri News: सेंट्रल स्कूल की तर्ज पर बनेगा इमलोटा और सांजरवास राजकीय स्कूल का भवन

Thu, 01 May 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 01 May 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Imlota and Sanjarwas government school building will be built on the lines of Central School
कारीदास राजकीय स्कूल के विद्यार्थी भ्रमण के दौरान शिक्षक के साथ।
चरखी दादरी। दादरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दो सरकारी स्कूल भवनों के पुनर्निर्माण एवं नवीनीकरण पर करीब 4 करोड़ रुपये खर्च होंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैन ने सांजरवास और इमलोटा राजकीय स्कूल का नया भवन बनाने के लिए 4.12 करोड़ की राशि स्वीकृत की है। इसकी पुष्टि विधायक सुनील सांगवान ने की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गांव सांजरवास व इमलोटा के सरकारी स्कूलों की जर्जर हालत को देखते हुए उनके पुनर्निर्माण एवं नवीनीकरण के लिए बजट की मांग सरकार से की गई थी। इस मांग को सरकार ने परवान चढ़ा दिया है। वहीं, विधायक सुनील सांगवान ने चंडीगढ़ में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से शिष्टाचार मुलाकात करते हुए दादरी के विकास के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


विधायक सुनील सांगवान ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत सभी स्कूलों में कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि गांव सांजरवास के सरकारी स्कूल पर दो करोड़ 38 लाख 59 हजार व इमलोटा के सरकारी स्कूल पर एक करोड़ 74 लाख 19 हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी। उन्होंने कहा कि कमरों का निर्माण और भवनों को अपग्रेड करने का काम किया जा रहा है। सेंट्रल स्कूलों की तर्ज पर स्कूलों की बिल्डिंग को बनाया जाएगा और उसी प्रकार का माहौल यहां पर बच्चों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसके बाद अगले चरण में दादरी विधानसभा क्षेत्र के अन्य स्कूलों में नवीनीकरण एवं पुनर्निर्माण कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed