फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Illegal storage of mustard in fields caught, fine of Rs 21953 imposed

Charkhi Dadri News: खेतों में सरसों का अवैध भंडारण पकड़ा, 21953 का जुर्माना लगाया

Fri, 05 Apr 2024 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 05 Apr 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Illegal storage of mustard in fields caught, fine of Rs 21953 imposed
जूई रोड स्थित खेतों में सरसों का अवैध भंडारण।
बाढड़ा। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने कस्बे के जुई रोड स्थित एक खेत में सरसों के अवैध भंडारण की जांच की। अवैध रूप से भंडार की गई सरसों मिलने पर मार्केट कमेटी सचिव ने 21 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही सरसों का तुरंत उठान करने की भी चेतावनी संबंधित को दी है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार, निरीक्षक जयप्रकाश सांगवान, उपनिरीक्षक दिनेश सांगवान, दलबीर सिंह ने जूई रोड स्थित खेतों में एकत्रित की जा रही सरसों के स्टॉक की जांच की। उड़नदस्ते को देखते ही वहां मौजूद व्यक्तियों के होश उड़ गए। टीम ने इन लोगों से अनाज खरीद एकत्रित करने के लिए लाइसेंस आदि की मांग की तो उनके पास कुछ नहीं मिला। टीम ने उसी समय मार्केट कमेटी सचिव विकास कुमार को मौके पर बुलाया। सचिव ने आरोपी पक्ष पर 21953 रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी सचिव ने भविष्य में इस तरह का कदम नहीं उठाने को कहा। सचिव ने कहा कि किसी तरह से अनाज का अवैध भंडारण स्वीकार्य नहीं किया जाएगा। छापेमारी अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed