Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Illegal drinking water connections can be regularized until March 31; no fee will be charged for now

Charkhi Dadri News: 31 मार्च तक वैध करवा सकेंगे अवैध पेयजल कनेक्शन, फिलहाल नहीं देनी होगी फीस

Sat, 14 Nov 2026 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 14 Nov 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Illegal drinking water connections can be regularized until March 31; no fee will be charged for now
जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय। - फोटो : 1
चरखी दादरी। शहरवासी अब अपने अवैध पेयजल कनेक्शन 31 मार्च तक वैध करवा सकेंगे। इसके लिए फिलहाल उपभोक्ताओं से कनेक्शन की प्रतिभूति राशि नहीं वसूली जा रही है। मौके पर ही मकान की जीपीएस फोटो और आवश्यक दस्तावेज लेकर कनेक्शन वैध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा रोड कटिंग फीस भी नहीं देनी होगी। शहर में करीब 15 हजार अवैध पेयजल कनेक्शन विभाग के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। वर्तमान में शहर में केवल 14 हजार कनेक्शन ही वैध हैं। घर-घर सर्वे के दौरान विभाग ने पहले चरण में 2380 पेयजल व सीवर कनेक्शन वैध किए हैं। विभाग की तीन टीमों ने वार्ड स्तर पर मुहिम शुरू कर रखी है। टीमें घरों में नलों और कनेक्शन से संबंधित दस्तावेज की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन

मौके पर दस्तावेज उपलब्ध करवाने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन वैध किए जा रहे हैं। वहीं, कनेक्शन वैध नहीं करवाने वाले उपभोक्ताओं की सूची भी तैयार की जा रही है। पहले कनेक्शन वैध करवाने की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 31 मार्च कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल नहीं ली जा रही प्रतिभूति राशि
विभाग की ओर से फिलहाल पेयजल कनेक्शन वैध करवाने वाले उपभोक्ताओं से प्रतिभूति राशि नहीं ली जा रही है। कनेक्शन वैध होने के बाद बिल के माध्यम से प्रतिभूति राशि वसूल की जाएगी। विभाग का उद्देश्य अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को पेयजल व सीवर सुविधा के दायरे में लाना है। टीमों की ओर से उपभोक्ताओं के घरों में लगे नलों और कनेक्शन से संबंधित दस्तावेज की जांच की जा रही है। मौके पर दस्तावेज उपलब्ध करवाने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन वैध करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
रोड कटिंग फीस भी माफ
पेयजल कनेक्शन वैध करवाने के लिए उपभोक्ताओं को फिलहाल रोड कटिंग फीस भी नहीं देनी होगी। विभाग की ओर से यह फीस माफ की गई है, जो सामान्य तौर पर दस हजार रुपये तक होती है। इससे उपभोक्ताओं को कनेक्शन वैध करवाने में आर्थिक राहत मिल रही है।
विभाग का मानना है कि प्रतिभूति राशि की तत्काल वसूली नहीं करने और रोड कटिंग फीस माफ होने से अधिक लोग कनेक्शन वैध करवाने के लिए आगे आएंगे। विभाग की टीमों को निर्देश दिए गए हैं कि वे घर-घर जाकर उपभोक्ताओं को इस प्रक्रिया की जानकारी दें और आवश्यक दस्तावेज के साथ कनेक्शन वैध करवाने के लिए प्रेरित करें।
कनेक्शन वैध नहीं करवाने पर होगी कार्रवाई
जो उपभोक्ता अपने अवैध पेयजल व सीवर कनेक्शन वैध नहीं करवाएंगे उनके खिलाफ आने वाले समय में कनेक्शन काटने की मुहिम शुरू की जाएगी। विभाग का उद्देश्य शहर में सभी कनेक्शनों को नियमों के तहत लाना है ताकि पेयजल व सीवर व्यवस्था को व्यवस्थित किया जा सके। ऐसे में उपभोक्ताओं से अपील की जा रही है कि वे टीम के पहुंचने पर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध करवाएं और अपने कनेक्शन वैध करवाएं। फिलहाल विभाग की तीनों टीमें वार्ड स्तर पर अभियान चला रही हैं। घर-घर जाकर सीवर व पेयजल कनेक्शनों की जांच करने के साथ उन्हें वैध करने का कार्य किया जा रहा है।

वर्जन:
कनेक्शन वैध करवाने के लिए लोगों को आगे आना चाहिए। वैध नहीं करवाने पर कनेक्शन काटने की मुहिम शुरू की जाएगी। उपभोक्ता नियमित रूप से पेयजल बिल जमा करवाएं और पानी की बर्बादी न करें। विभाग उपभोक्ताओं को पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध करवा रहा है।-दारा सिंह, खंड संयोजक, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed