{"_id":"65a812d2530483514b0c1025","slug":"illegal-arms-supplier-and-his-associate-arrested-three-pistols-recovered-charkhidadri-news-c-21-hsr1011-302369-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: अवैध हथियार सप्लायर व उसका साथ गिरफ्तार, तीन पिस्टल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: अवैध हथियार सप्लायर व उसका साथ गिरफ्तार, तीन पिस्टल बरामद
Wed, 17 Jan 2024 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 17 Jan 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
भिवानी/चरखी दादरी। बाढड़ा थाना पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर लोहारू रोड से अवैध हथियारों के सप्लायर और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों से तीन हथियार बरामद हुए। दोनों की पहचान मानकावास निवासी अमित उर्फ गांधी और भिवानी के सुरपुरा निवासी विकास के रूप में हुई है। उन्हें कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए पुलिस ने रिमांड पर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में अमित गांधी ने बताया कि वह 90 हजार रुपये में यूपी के इटावा से अवैध हथियार लाया था।
बुधवार दोपहर डीएसपी सुभाषचंद्र ने महिला थाने में प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात करीब 11 बजे बाढड़ा थाना पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि अमित उर्फ गांधी अवैध हथियारों का सप्लायर है। वह मध्य-प्रदेश और उत्तर-प्रदेश से अवैध हथियार खरीदकर लाता है और इसके बाद उन्हें आगे बेच देता है। मुखबिर ने सूचना दी कि अमित अपने साथी विकास के साथ बोलेरो में सवार होकर लोहारू से बाढड़ा की तरफ आ रहा है। सूचना के आधार पर एएसआई विशाल सिंह की अगुवाई में टीम ने बाढड़ा-लोहारू रोड पर नाकाबंदी कर दी। करीब साढ़े 11 बजे पुलिस टीम ने एक बोलेरो को रुकवाकर उसमें सवार दो युवकों से पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान अमित और विकास के रूप में बताई। संदेह के आधार पर तलाशी ली गई तो अमित उर्फ गांधी से दो और विकास से एक पिस्टल बरामद हुई। पुलिस टीम ने दोनों गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ बाढड़ा थाने में सशस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।
30 हजार में खरीदकर एक लाख रुपये तक बेचता था आगे
बाढड़ा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ओमप्रकाश ने बताया कि अमित उर्फ गांधी अवैध हथियार सप्लायर है। उसने बताया कि वो उत्तर-प्रदेश से 30 हजार में एक पिस्टल खरीदकर लाया था। वो एक लाख या इससे अधिक कीमत पर ये अवैध हथियार आगे बेच देता था। उसने तीन और अवैध हथियार खरीदने के लिए आगे ऑर्डर दे रखा था।
विज्ञापन
प्रेम विवाह के बाद खुद भी रखता है हथियार
अमित उर्फ गांधी ने करीब एक साल पहले प्रेम विवाह किया था। प्रेम विवाह के बाद से अमित अपने पास भी अवैध हथियार रखता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार वह लंबे समय से अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त करता है। डीएसपी सुभाषचंद्र ने बताया कि आरोपी अमित उर्फ गांधी के खिलाफ 6 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें सशस्त्र अधिनियम और लूट के मामले भी शामिल हैं। दूसरा आरोपी भिवानी के सुरपुरा निवासी विकास के खिलाफ पहले एक मामला दर्ज है। पुलिस अब अमित को जल्द ही इटावा लेकर जाएगी।
दादरी एसपी ने पुलिस जवानों को किया सम्मानित
इस मामले में कार्रवाई करने वाले बाढड़ा थाना प्रबंधक निरीक्षक ओमप्रकाश, एएसआई विशाल, ईएसआई नेरश, हेड कांस्टेबल राहुल, सिपाही विनोद, अनिल व संदीप समेत एसपीओ सुरेंद्र को चरखी दादरी एसपी नितिका गहलोत ने सम्मानित किया।