{"_id":"682b89cb802df9a2a4096193","slug":"ignou-exams-will-start-from-june-12-instead-of-2-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-137237-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: इग्नू में 2 के बजाय 12 जून से शुरू होंगी परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: इग्नू में 2 के बजाय 12 जून से शुरू होंगी परीक्षाएं
Tue, 20 May 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 20 May 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की परीक्षाएं प्रशासनिक कारणों की वजह से अब 2 के बजाय 12 जून से शुरू होंगी। 19 जुलाई को समापन होगा। प्रदेश के सभी 42 परीक्षा केंद्रों को इसकी सूचना भेज दी गई है। इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मपाल ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि इग्नू ने जुलाई 2025 सत्र के लिए सभी बैचलर और मास्टर पाठ्यक्रमों में री-रजिस्ट्रेशन आरंभ कर दिए हैं। जिन विद्यार्थियों ने जुलाई 2024 में इग्नू के विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिला लिया है, उनके लिए 30 जून तक री-रजिस्ट्रेशन करवाना आवश्यक है। ऐसे विद्यार्थी, जिन्होंने जनवरी 2025 सत्र में सेमेस्टर आधारित पाठ्यक्रमों में दाखिला लिया है, उनको अगले सेमेस्टर में री-रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है।
57 राजकीय स्कूलों ने निजी को दी टक्कर शत-प्रतिशत रहा 10वीं कक्षा का परिणाम
संवाद न्यूज एजेंसी चरखी दादरी। हरियाणा बोर्ड की ओर से हाल ही में कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है। अब जिला मुख्यालय की ओर से जिले के टॉप स्कूलों की सूची जारी की गई है। इसमें जिले के 57 स्कूलों का 100 फीसदी परिणाम रहा है। सबसे कम परिणाम पालड़ी राजकीय स्कूल का 68 फीसदी रहा। विभाग की ओर सभी स्कूलों से परिणाम प्रतिशत मांगा गया। इसकी रिपोर्ट मुख्यालय स्तर पर बनाई गई है। जिला विज्ञान विशेषज्ञ वीनू शर्मा ने बताया कि शत-प्रतिशत परिणाम वाले स्कूलों से उनकी सफलता की जानकारी ली जाएगी। कम परीक्षा परिणाम रहने वाले स्कूलों का निरीक्षण कर उचित योजना के अनुसार नए सत्र की तैयारी करवाई जाएगी। जिले में 52 राजकीय माध्यमिक और 67 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हैं, लेकिन, 57 राजकीय स्कूलों का परिणाम ही शत-प्रतिशत रहा है। अधिकतर स्कूलों का परिणाम 80 से 100 फीसदी के बीच रहा है। अगर बात करें खंड के अनुसार स्कूलों के परिणाम की तो दादरी खंड के 20 स्कूलों ने अपना शत-प्रतिशत रिजल्ट निकाला। वहीं, बौंद खंड के 20 स्कूलों ने जबकि बाढड़ा खंड के 17 स्कूलों ने 100 प्रतिशत परिणाम प्राप्त किया है। विभाग की ओर से इसका श्रेय शिक्षकों और विद्यार्थियों को दिया गया है। उनका कहना है कि शिक्षकों व विद्यार्थियों की मेहनत से ही आज स्कूलों का प्रदर्शन 100 प्रतिशत हो पाया है।