फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   If your health is bad then dial 01250-222333, medical team will reach home to investigate

तबीयत खराब है तो डायल करें 01250-222333, मेडिकल टीम जांच करने पहुंचेगी घर

Tue, 07 Apr 2020 08:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
If your health is bad then dial 01250-222333, medical team will reach home to investigate
चरखी दादरी जिला निवासी अगर किसी भी व्यक्ति को सेहत खराब लगे तो इसे नजरअंदाज न करें। आपको स्वास्थ्य जांच कराने के लिए सिविल अस्पताल आने की जरूरत नहीं होगी। बस घर बैठक 01250-222333 डायल करें और इसके बाद मेडिकल टीम आपी जांच करने घर पहुंचेगी। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए टीम मोबाइल टीमें गठित कर दी हैं। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ. प्रदीप शर्मा ने की।
विज्ञापन

चरखी दादरी जिला मुख्यालय पर 100 बैड के सिविल अस्पताल के अलावा मातृ-शिशु अस्पताल भी है। इसके अलावा जिले में गोपी, बौंदकलां और झोझूकलां में तीन पीएचसी हैं। इसके अलावा जिला स्वास्थ्य विभाग के अधीन 17 पीएचसी भी हैं। सिविल अस्पताल की दैनिक ओपीडी जहां 500 पार रहती है तो वहीं सीएचसी की दैनिक ओपीडी 80 से 90 और पीएचसी की ओपीडी 25 से 30 रहती है। कोरोना संक्रमण के चलते सभी सरकारी विभागों में पब्लिक डिलिंग के कामों पर रोक है। वहीं, जिला प्रशासन लोगों से गंभीर बीमारी में ही सिविल अस्पताल आने की अपील पहले ही कर चुका है।
विज्ञापन

सामान्य बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को सिविल अस्पताल न आने पड़े इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तीन मोबाइल मेडिकल टीमें बना दी हैं। लोगों के लिए विभाग ने 01250-222333 हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। अगर किसी व्यक्ति की सेहत खराब है और उसे चैकअप करवाना है तो उसे इस नंबर पर कॉल करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स: सैंपल लेने से लेकर दवा तक देगी मोबाइल टीम
सीएमओ डॉ. प्रदीप शर्मा ने बताया कि मोबाइल टीम में मेडिकल ऑफिसर के अलावा फार्मासिस्ट व एलटी को भी शामिल किया गया है। अगर किसी बीमार के सैंपल लेने की जरूरत हुई तो टीम सैंपल भी लेगी और इस दौरान मरीज के चैकअप के बाद दवा वितरण भी करेगी।
बाक्स: झूठी कॉल करने वाले पर होगी कार्रवाई
इस समय स्वास्थ्य विभाग के कंधों पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। कोरोना संदिग्धों के साथ विभागीय अधिकारी अन्य जिलावासियों की सेहत को लेकर भी गंभीर है और मेडिकल मोबाइल टीमें बनाने भी इसी का हिस्सा है। वहीं, स्वास्थ्य संबंधी कोई -रेशानी न होने पर भी अनावश्यक फोन करने वालों पर विभाग कार्रवाई भी करेगा।

तीन मोबाइल टीमें हमने बना दी हैं जो घर पहुंचकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच करेंगी। अगर किसी को स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ है तो वह 01250-222333 पर कॉल कर सकता है। इसके बाद विभाग की टीम जांच के लिए उसके घर पहुंचेगी।
डॉ. प्रदीप शर्मा, सीएमओ, चरखी दादरी
----------
फोटो 16
स्वास्थ्य जांच करती मेडिकल टीम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed