फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   If you adopt yoga, you will remain healthy...

Charkhi Dadri News: अपनाएंगे योग तो रहेंगे निरोग...

Fri, 21 Jun 2024 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 21 Jun 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
If you adopt yoga, you will remain healthy...
चरखी दादरी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अमर उजाला और पतंजलि महिला विंग की ओर से रोज गार्डन में योग शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पतंजलि महिला विंग की जिला अध्यक्ष डाॅ. सुनीता नवीन कासनी ने लोगों को योगाभ्यास कराया।
विज्ञापन

डॉ. सुनीता ने कपालभाति, अनुलोम-विलोम, मयूरासन सहित विभिन्न प्राणायामों का अभ्यास कराया। लोगों ने अमर उजाला के इस प्रयास की सराहना की। डॉ. सुनीता नवीन कासनी ने कहा कि आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति में योग का विशेष महत्व है। हमें प्रतिदिन योगाभ्यास करना चाहिए। इसके नियमित अभ्यास से शरीर को अनेक रोगों से मुक्ति मिलती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मन की वृत्तियों का निरोध करके आत्मा की पवित्रता को समझना, आत्मा को परमात्मा से जोड़कर आंतरिक शक्तियों का विकास करना योग है। अपने आप पर नियंत्रण करना ही राजयोग है। इस दौरान लोगोंं ने प्रतिदिन योग करने का संकल्प लिया। डॉ. सुनीता ने अमर उजाला के इस प्रयास की सराहना की। शिविर में सुजाता, मुन्नी, दीपिका, रचना, अर्चना, सुशीला, जगवंती, पुष्पा और सुषमा आदि महिलाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रेष्ठ विचारों और योग क्रियाओं से मजबूत होता है तन-मन : विकास

चरखी दादरी। शहर स्थित ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस योगाभ्यास करके मनाया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि पतंजलि योगपीठ जिला प्रभारी विकास राणा ने शिरकत की और प्रोटोकॉल के तहत विभिन्न प्रकार के योगाभ्यास करवाए।




उन्होंने कहा कि जब श्रेष्ठ और शक्तिशाली विचारों से हम विभिन्न शारीरिक क्रियाएं करते हैं तो तन और मन दोनों स्वस्थ एवं मजबूत बनते हैं। अगर दुनिया में कुछ हासिल करना हो और आजीवन हौसले बुलंद रखने हो तो सबसे पहले शरीर को स्वस्थ रखना आवश्यक है और यह केवल योगाभ्यास से ही संभव है। दादरी जिला प्रभारी बीके प्रेमलता ने कहा कि राजयोग भारतीय प्राचीन पद्धति है। इसे अपनाकर मनुष्य सकारात्मक एवं हिमालय जैसी शारीरिक मजबूती प्राप्त कर विभिन्न मानसिक एवं शारीरीक बीमारियों से सहज मुक्त हो सकता है। इस दौरान अनेक लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया और प्रतिदिन योगाभ्यास करने की शपथ ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed