फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   If the process of tubewell connection is not completed in one and a half months, Naina will sit on a dharna with the farmers.

Charkhi Dadri News: डेढ़ माह में ट्यूबवैल कनेक्शन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई तो किसानों के साथ धरने पर बैठेंगी नैना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
If the process of tubewell connection is not completed in one and a half months, Naina will sit on a dharna with the farmers.
चरखी दादरी। विधायक नैना चौटाला शुक्रवार को बाढड़ा अनाज मंडी के बाहर भारतीय किसान यूनियन पदाधिकारियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने धूप में दरी पर बैठकर किसानों की विभिन्न समस्याएं सुनीं और इनका समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान विधायक नैना सिंह चौटाला ने आगामी डेढ़ माह में किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन दिलाने का वादा किया।
विज्ञापन

विधायक नैना सिंह चौटाला के आश्वासन और निवेदन पर भारतीय किसान यूनियन ने 30 अप्रैल से प्रस्तावित धरना को स्थगित कर दिया। विधायक नैना सिंह चौटाला ने कहा की मई माह में किसानों को उनका बकाया मुआवजा मिल जाएगा। वहीं ट्यूबवैल कनेक्शन पर नैना किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि अगर डेढ़ माह में कनेक्शन देने की प्रक्रिया पूरी नहीं की गई तो वे उनके साथ खुद धरने पर बैठेंगी। इस अवसर पर उनके साथ एसडीएम डॉ. विरेंद्र सिंह, जजपा जिला प्रधान नरेश द्वारका, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी, शीला भ्याण, राजेश सांगवान, ओमधारा श्योराण, ऋषिपाल उमरवास, सज्जन बलाली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed