फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   If the facility of CRM machine will be available in the civil hospital, then the delivery hut will be built at Mai Kalan PHC

सिविल अस्पताल में मिलेगी सीआरएम मशीन की सुविधा तो माई कलां पीएचसी पर बनेगा डिलिवरी हट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 10:44 PM IST
विज्ञापन
If the facility of CRM machine will be available in the civil hospital, then the delivery hut will be built at Mai Kalan PHC
खेत में पहुंचीं विधायक नैना चौटाला को फसलों में हुआ नुकसान दिखाते किसान। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं समय पर उपलब्ध करवाने के लिए प्रयास सदैव जारी है। प्रदेश सरकार धरातल पर कार्य कर भी रही है। शहर के जिला नागरिक अस्पताल में जल्द ही सीआरएम मशीन स्थापित करवाई जाएगी, ताकि लोगों को हड्डी, गुर्दे सहित अनेक तरह के ऑपरेशन करवाने की सुविधा जिलास्तर पर ही मिल सके। यह बात बाढड़ा विधायक नैना सिंह चौटाला ने गांव माई कलां स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नवीनीकरण कार्यों का उद्घाटन करने के उपरांत उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

विधायक नैना चौटाला ने ग्रामीणों की मांग पर पीएचसी में डिलिवरी हट के लिए नए भवन का निर्माण जल्द करवाने की घोषणा की। नैना चौटाला ने स्वास्थ्य केंद्र में उचित बिजली व्यवस्था उपलब्ध करवाने के लिए सोलर पैनल भी लगवाने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि माई कलां के स्वास्थ्य केंद्र पर आसपास के कई गांव के लोग इलाज के लिए आते हैं। इसलिए यहां चाहरदीवारी को ऊंचा उठवाना, प्रांगण पक्का करवाना और पेयजल व्यवस्था के लिए टंकी का निर्माण जल्द करवाया जाएगा। जिससे लोगों को समय रहते उचित व बेहतर इलाज मिल सके। मंगलवार देर शाम गांव माई कलां व माई खुर्द पहुंचीं विधायक नैना चौटाला का ग्रामीणों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

इन विकास कार्यों का किया उद्घाटन
विधायक नैना चौटाला ने माई खुर्द राजकीय उच्च विद्यालय में लाइब्रेरी, 7 कमरों की विशेष मरम्मत, सोलर पैनल, ओपन जिम, शौचालय ब्लॉक, प्रार्थना स्थल सहित मुख्यद्वार जैसे अनेक विकास कार्यों का उद्घाटन किया। विधायक ने कहा कि बाढड़ा हलके को विकास के पथ पर अग्रसर करने के लिए वो सदैव तत्पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं
विधायक नैना चौटाला ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों की समस्याओं की सुनवाई करते हुए जल्द समाधान करवाने का भरोसा दिलाया। गांव माई जाते समय विधायक नैना चौटाला को गांव की महिलाओं ने खेतों में ओलावृष्टि से हुआ नुकसान भी दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed