{"_id":"63f267fc72479a24790b8af4","slug":"if-minister-sandeep-singh-does-not-resign-we-will-raise-the-matter-in-the-assembly-session-deepender-hooda-charkhidadri-news-c-21-1-60562-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री संदीप सिंह का इस्तीफा नहीं हुआ तो विधानसभा सत्र में उठाएंगे मामला : दीपेंद्र हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री संदीप सिंह का इस्तीफा नहीं हुआ तो विधानसभा सत्र में उठाएंगे मामला : दीपेंद्र हुड्डा
Sun, 19 Feb 2023 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 19 Feb 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
चरखी में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा व मौजूद कांग्रेस
चरखी दादरी। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि प्रदेश सरकार अपने मंत्री संदीप को बचाने का प्रयास कर रही है। सरकार को चाहिए कि मंत्री संदीप सिंह का जल्द इस्तीफा ले। सांसद रविवार को गांव चरखी में हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।
राज्यसभा सांसद ने कहा कि आज प्रदेश में किसी भी बेटी को न्याय नहीं मिल रहा है। कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है। अगर मंत्री संदीप का इस्तीफा नहीं हुआ तो कांग्रेस इस मुद्दे को विधानसभा सत्र में उठाएंगी। दीपेंद्र ने कहा कि आज महंगाई आसमान छू रही है। बेरोजगारी का आंकड़ा उच्चतम स्तर पर है जबकि सरकार इसे प्राइवेट एजेंसी का आंकड़ा बताकर पल्लू झाड़ रही है। प्रदेश का बेरोजगार युवा अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। आने वाले समय में प्रदेश की राजनीतिक में बदलाव संभव है। किसान, व्यापारी, कमेरा वर्ग सरकार की नीतियों से तंग आ चुका है। उन्होंने ने कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो के बाद से पार्टी का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। अब हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में लोगों का खूब समर्थन मिल रहा है। अगले विस व लोकसभा चुनावों में देश व प्रदेश में कांग्रेस पार्टी सरकार बनाएगी।
- पूर्व सरपंच समेत तीन की जेब कटी
दीपेंद्र हुड्डा के कार्यक्रम में मंच पर मौजूद तीन लोगों की जेब भी कटी गई। हालांकि उक्त लोगों ने नाम छापने से इंकार कर दिया। उन्होंने जेब से निकाली गई धनराशि के बारे में तो नहीं बताया, लेकिन ये जरूर कहा कि जेब से काफी रुपये निकाले गए हैं।
विज्ञापन
- ये रहे मौजूद
मनीषा सांगवान कार्यक्रम संयोजक रहीं। इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. शिवशंकर भारद्वाज, पूर्व मंत्री सुभाष गोयल, पूर्व विधायक धर्मपाल सांगवान, अनिरुद्ध चौधरी, संदीप तंवर, ठाकुर लाल सिंह, अनिल धनखड़, राजबीर फरटिया, दिलबाग सांगवान, महिपाल, प्रदीप गुलिया, भूपेंद्र, नितिन जांघू, पवन बुवानीवाला, धर्मपाल आदि मौजूद रहे। फोटो=33 चरखी में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा व मौजूद कांग्रेस नेता।