{"_id":"615b4bb98ebc3e9fbc7aac10","slug":"if-millet-is-not-bought-today-farmers-and-brokers-will-lock-the-market-tomorrow-charkhidadri-news-hsr613577877","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज न खरीदा गया बाजरा तो कल मंडी को ताला जड़ेंगे किसान और आढ़ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज न खरीदा गया बाजरा तो कल मंडी को ताला जड़ेंगे किसान और आढ़ती
विज्ञापन
डीएमईओ और मार्केट कमेटी सचिव को ज्ञापन सौंपते मंडी प्रधान रामकुमार रिटोलिया और किसान नेता।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। बाजरा खरीद को लेकर किसानों और आढ़तियों में सोमवार को भी असमंजस की स्थिति बनी रही। सरकार के रुख स्पष्ट न करने पर किसान संगठनों और मंडी के आढ़तियों ने बैठक अनाज मंडी में बैठक की। बैठक में मंगलवार तक बाजरा खरीद शुरू करने का अल्टीमेटम दिया गया। इसके साथ ही खरीद न होने पर बुधवार को अनाज मंडी गेट पर ताला जड़ने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में आढ़तियों व किसानों ने मार्केट कमेटी सचिव को ज्ञापन भी सौंपा है।
सोमवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे अनाज मंडी में किसान संगठनों और आढ़तियों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडी प्रधान रामकुमार रिटोलिया ने की। उन्होंने कहा कि सरकार ने बाजरा खरीद को लेकर अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं की है। किसानों के साथ आढ़ती भी असमंजस की स्थिति में है। उन्होंने कहा कि जिले में खरीद केंद्रों की संख्या भी कम कर दी गई है। पहले जहां दस खरीद केंद्र बनाने की योजना थी, तो अब इसे घटाकर सात कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा अब तक बाजरा खरीद की शर्तें सरकार ने स्पष्ट नहीं की है। इसके चलते बाजरा बेचने के लिए मंडी पहुंचने वाले किसान परेशानियां झेलने को विवश हैं। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के जगबीर घसोला ने कहा कि अन्नदाता से फसल का दाना-दाना खरीदने का दम भरने वाली सरकार फेल है। हर वर्ग के सामने सरकार की सच्चाई सामने आ चुकी है। बैठक के बाद किसानों ने डीएमईओ श्यामसुंदर बंसल और मंडी सचिव परमजीत नांदल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के अलावा उन्हें स्पष्ट तौर पर बुधवार को मंडी गेट पर ताला जड़ने की चेतावनी दी गई।
हम उग्रवादी न ये पाकिस्तान का बॉर्डर...जो इतनी पुलिस बुलाई
बैठक के बाद मंडी प्रधान रामकुमार रिटोलिया आक्रामक तेवर में नजर आए। डीएमईओ श्यामसुंदर बंसल और सचिव परमजीत नांदल को ज्ञापन सौंपते हुए उन्होंने कहा कि हम न तो उग्रवादी हैं और न ही ये पाकिस्तान का बॉर्डर, फिर भी पुलिस के छह वाहन यहां बुला लिए गए। उन्होंने कहा कि मंडी में अगर चोरी हो जाए तो पुलिस घंटों इंतजार करवाने के बाद ही पहुंचती है।
विज्ञापन
खरीद नहीं हुई शुरू, 80 से अधिक किसान लौट चुके
मंडी प्रधान रामकुमार रिटोलिया और किसान नेताओं ने बताया कि जिले में बाजरा की खरीद अब तक शुरू नहीं हुई है। अब तक फसल बेचने मंडी पहुंचे 80 से अधिक किसान लौट चुके हैं। उन्होंने कहा कि स्थिति स्पष्ट न होने के चलते एजेंसी सरकारी खरीद नहीं कर रही, जबकि इसी कारण आढ़ती प्राइवेट खरीद करने से कतरा रहे हैं। किसान प्राइवेट खरीद मूल्य से भी संतुष्ट नहीं हैं।
हमने मार्केट कमेटी अधिकारियों को बैठक के बाद ज्ञापन सौंपा है। मंगलवार तक अगर खरीद नहीं हुई तो फिर हम बुधवार को मंडी को ताला जड़ देंगे। फिर चाहे यहां डीसी आए, कमिश्नर आए या उनसे ऊपर के अधिकारी। किसानों के साथ बैठक करने के बाद ये निर्णय लिया गया है।
रामकुमार रिटोलिया, नई अनाज मंडी प्रधान
आज किसानों और आढ़तियों ने मुझे हमें ज्ञापन दिया है। ज्ञापन को हमने उच्चाधिकारियों के पास भेज दिया है। अधिकारियों की ओर से जो भी निर्देश आएंगे उनका पालन किया जाएगा।
श्यामसुंदर बंसल, डीएमईओ