फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   If Chautala Saheb calls us tomorrow, we will be ready to go tomorrow itself: Ajay Chautala

चौटाला साहब कल बुलाएंगे तो हम जाने को तैयार: अजय चौटाला

Tue, 09 Apr 2024 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 09 Apr 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
If Chautala Saheb calls us tomorrow, we will be ready to go tomorrow itself: Ajay Chautala
चौटाला साहब कल बुलाएंगे तो हम जाने को तैयार: अजय चौटाला
विज्ञापन


जजपा प्रत्याशी राव बहादुर सिंह के पक्ष में मतदान की अपील करने दादरी हलके पहुंचे जजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष, इनेलो के साथ आने के सवाल पर बोले

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। चौटाला साहब (ओपी चौटाला) अगर पहल करें तो जजपा-इनेलो के साथ आने को तैयार है। अनेक लोग इसके लिए प्रयासरत हैं। बड़े होने के नाते चौटाला साहब का पहल करने का दायित्व बनता है। अगर वो कल बुलाएंगे तो हम कल ही चले जाएंगे। ये बात जजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला ने कही। वो भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से जजपा के प्रत्याशी राव बहादुर सिंह के पक्ष में मतदान की अपील करने दादरी हलके के विभिन्न गांवों में पहुंचे।
इसी दौरान पत्रकार की ओर से जब उनसे इनेलो और जजपा के एक मंच पर आने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ये चौटाला साहब पर ही निर्भर करता है। जजपा प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह के पार्टी छोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये जानकारी उन्हें भी एक टीवी चैनल के जरिये मिली है। निशान सिंह जब उनसे मिलेंगे तो वो जरूर उनसे पूछेंगे। हालांकि अजय चौटाला ने कहा कि पहले निशान सिंह ने कभी नाराजगी उनके समक्ष जाहिर नहीं की।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं की मेहनत और निष्ठा के दम पर जजपा मजबूत : अजय चौटाला
जजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने सोमवार को दादरी हलके के गांव निमड़ी, मालकोष, सांवड, लांबा, मिसरी, कमोद, खातीवास, लोहरवाड़ा और अचीना का दौरा कर ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में लोकसभा क्षेत्र से जजपा प्रत्याशी राव बहादुर सिंह को वोट देने की अपील की। डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और निष्ठा के दम पर जजपा मजबूत है। उन्होंने कहा की जजपा प्रत्याशी की जीत के बाद क्षेत्र के चहुंमुखी विकास में उनके सांसद काल की भांति कोई कोर-कसर नहीं रहने दी जाएगी।इससे पहले गांवों में पहुंचने पर ग्रामीणों की ओर से जजपा अध्यक्ष का स्वागत किया गया। डाॅ. अजय चौटाला ने कहा की गत साढ़े चार वर्ष में प्रदेश सरकार में सहभागी बनकर जजपा ने जनकल्याण के लिए बहुत कार्य किए हैं। इस अवसर पर जजपा प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह, पूर्व विधायक राजदीप फौगाट, जिलाध्यक्ष नरेश द्वारका, राजेश फौगाट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed