फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   ICMR team reached PHC Hadodi

Charkhi Dadri News: आईसीएमआर का दल पहुंचा पीएचसी हड़ौदी

Sun, 01 Dec 2024 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 01 Dec 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
ICMR team reached PHC Hadodi
चरखी दादरी। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की टीम ने शनिवार को हड़ौदी गांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। रोहतक से पहुंची टीम ने अस्पताल में सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। इसके बाद चिकित्सा अधिकारी और स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

मधुमेह और उच्च रक्तचाप के मरीजों की जांच और इलाज के लिए सरकार की ओर से चलाए गए कार्यक्रम की समीक्षा के लिए आईसीएमआर से डॉ. आरबी जैन के नेतृत्व में टीम हड़ौदी पीएचसी पहुंची। टीम के सदस्यों ने सबसे पहले पीएचसी में बने शौचालय और डिस्पेंसरी आदि स्थानों पर सफाई का निरीक्षण किया। टीम ने पेयजल और बिजली के प्रबंधों की भी जांच की। टीम ने चिकित्सा अधिकारी प्रभारी समेत अन्य स्टाफ से मधुमेह और उच्च रक्तचाप के रोगियों की संख्या और उनके इलाज की भी जानकारी ली। हालांकि टीम को यहां कई व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। टीम ने चिकित्सा प्रभारी डॉ. पूनम मांझू और स्टाफ को मरीजों के साथ मधुर व्यवहार करने के निर्देश दिए। दल ने उच्चाधिकारियों से पीएचसी स्टाफ को आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण देने की भी सिफारिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed