{"_id":"6807466897a410c6bf0c306b","slug":"husband-murder-his-wife-in-charkhi-dadri-haryana-crime-news-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri: पति ने चुन्नी से अपनी पत्नी का घोंटा गला, उतारा मौत के घाट, शादी को हुए थे महज 2 साल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri: पति ने चुन्नी से अपनी पत्नी का घोंटा गला, उतारा मौत के घाट, शादी को हुए थे महज 2 साल
Tue, 22 Apr 2025 01:08 PM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चरखी दादरी
अमर उजाला नेटवर्क, चरखी दादरी
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 22 Apr 2025 01:08 PM IST
सार
चरखी दादरी में एक पति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। अभी दोनों की शादी को महज दो साल हुए थे। दोनों में शादी के बाद अक्सर झगड़ा होता रहता था जिसके बाद पति ने इस वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
चरखी दादरी में पति ने की पत्नी की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चरखी दादरी शहर के कबीर नगर बस्ती में एक व्यक्ति ने गला घोंटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर शहर थाना पुलिस और डीएसपी धीरज कुमार मौके पर पहुंचे जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गई।
विज्ञापन
दो साल पहले हुई थी महिला की शादी
मृतक महिला की पहचान आरती के तौर पर हुई है। आरती की शादी दो साल पहले दीपक से हुई थी। पड़ोसियों ने जानकारी देते हुए बताया अक्सर पति-पत्नी में झगड़ा होता रहता था।इसी झगड़े की वजह से आरती कुछ दिनों से अपनी मायके में रह रही थी। बीते दिन सोमवार को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इसी झगड़े के दौरान दीपक ने चुन्नी से गला घोंट कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी।
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
फिलहाल एफएसएल टीम और शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस ने आरोपी दीपक के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दीपक बीते डेढ़ माह से घर में नहीं था।
विज्ञापन