फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Women of Charkhi Dadri strated to earn after Husbands lost Job During Lockdown

लॉकडाउन की देन : पति का काम छूटा तो घर चलाने को शुरू किया काम, 'म्हारी रसोई' ने दिलाया स्वाभिमान

Tue, 23 Mar 2021 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Tue, 23 Mar 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Women of Charkhi Dadri strated to earn after Husbands lost Job During Lockdown
म्हारी रसोई में काम करती महिला। - फोटो : अमर उजाला

लॉकडाउन ने लोगों से काफी कुछ छीना तो काफी कुछ सीखा भी दिया। ऐसा ही कुछ हरियाणा के गांव खेड़ी सनवाल निवासी गीता और प्रमिला समेत साहुवास निवासी संतोष के साथ हुआ। लॉकडाउन के दौरान पति का रोजगार छीन जाने पर इन महिलाओं ने घर चलाने का बीड़ा उठाया और अपने मजबूत इरादों के दम पर आज ये अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रही हैं।

विज्ञापन


इन महिलाओं का कहना है कि म्हारी रसोई के जरिये वे स्वाभिमान से इतना कमा लेती हैं, जितने से अपना और परिवार को भरण पोषण कर सकें। 11 माह से ये महिलाएं सिविल अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों समेत स्टाफ के लिए खाना पहुंचा रही हैं।
विज्ञापन



पिछले साल अप्रैल में चरखी दादरी सिविल अस्पताल परिसर में म्हारी रसोई सेवा शुरू हुई थी। सेल्फ हेल्प ग्रुप की जिला प्रशासन ने कार्य शुरू करने में पूरी मदद की। शुरुआत में 10 महिलाओं ने यह काम शुरू किया था, लेकिन अब तीन महिलाएं (गीता, प्रमिला और संतोष) ही इसका संचालन कर रही हैं। हालांकि अब काम पहले से 50 फीसदी ही रह गया है। बावजूद इसके इन तीनों महिलाओं के हौसले में कमी नहीं आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गीता और प्रमिला ने बताया कि अप्रैल से लेकर जनवरी तक प्रतिदिन 60 से 70 प्लेट निकल जाती थीं, लेकिन अब यह आंकड़ा 20 से 25 पर ही सीमित है। म्हारी रसोई का संचालन वैसे एक निजी कंपनी कर रही है, जिसके जरिये इन महिलाओं को रोजगार मिला हुआ है। गीता का कहना है कि उन्हें फिलहाल छह हजार रुपये प्रतिमाह मिलते हैं। पहले काम ज्यादा था तो उन्हें आठ हजार रुपये प्रतिमाह मिलते थे। गीता का कहना है कि छह हजार रुपये में वह बच्चों की पढ़ाई और घर का खर्च आसानी से उठा रही है, जबकि उसके पति की कमाई से घर के अन्य खर्च चल जाते हैं। गीता का कहना है कि जब से उसने कमाना शुरू किया है, परिवार की माली हालत में थोड़ा सुधार हुआ है। प्रमिला का कहना है कि पति का घर खर्च में हाथ बंटाकर उसे बेहद सुखद अनुभूति होती है। 

म्हारी रसोई के स्वास्थ्य विभाग पर बकाया है साढ़े सात लाख
सूत्रों के अनुसार कोविड-19 अस्पताल में भर्ती संक्रमितों और स्टाफ के लिए लॉकडाउन के दौरान खाना म्हारी रसोई से भेजा गया। इसका भुगतान अब तक नहीं हो पाया है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ करीब साढ़े सात लाख रुपये बकाया है और यह मामला डीसी के संज्ञान में भी लाया जा चुका है।

बच्चों और परिवार की जिम्मेदारी उठाकर मिलती है खुशी
मेरी उम्र 29 साल है। पति पेशे से श्रमिक है और लॉकडाउन लगने के कारण पति का रोजगार छूट गया था। उस समय प्रशासन की मदद मिलने से म्हारी रसोई में काम करना शुरू किया और आठ हजार रुपये में घर खर्च आसानी से चल गया। अब बच्चों की फीस और रसोई का खर्च मैं उठाती हूं, जबकि पति की कमाई में से बच्चों के भविष्य के लिए थोड़ी बहुत बचत हो जाती है। घर की जिम्मेदारी उठाकर बेहद खुशी मिल रही है। - गीता देवी, खेड़ी सनवाल

मेरे पति का गांव में छोटा किराना स्टोर है। लॉकडाउन में पति की दुकान बंद रही और कमाई का दूसरा जरिया नहीं था। इसके चलते मैंने काम करने की ठानी। थोड़ा प्रयास किया तो सिविल अस्पताल में संचालित म्हारी रसोई में काम मिल गया। इससे लॉकडाउन में रसोईघर का खर्च आसानी से निकल गया। अब 11 माह से मैं ये काम कर पति का घर खर्च में हाथ बंटा रही हूं, जिसकी मुझे बेहद खुशी है।
- प्रमिला, खेड़ी सनवाल

ऐसी महिलाओं पर हमें नाज हैं। आज महिलाएं किसी भी काम में पीछे नहीं हैं और जिले की कई बेटियों व महिलाओं ने इस बात को सिद्ध किया है। महिला सशक्तीकरण के तहत प्रशासन जरूरतमंद महिलाओं की हरसंभव मदद के लिए तत्पर है।  -राजेश जोगपाल, डीसी, चरखी दादरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed