{"_id":"67e847ec4b1e9648d80d7ab5","slug":"hub-transformer-will-be-established-in-rail-road-power-station-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-134241-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: रेलवे रोड पाॅवर स्टेशन में लगेगा तीसरा हब ट्रांसफाॅर्मर, क्षमता 45 से 70 एमवीए होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: रेलवे रोड पाॅवर स्टेशन में लगेगा तीसरा हब ट्रांसफाॅर्मर, क्षमता 45 से 70 एमवीए होगी
Sun, 30 Mar 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 30 Mar 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
रेलवे रोड स्थित शहर के मुख्य पावर सब स्टेशन में रखा हब ट्रांसफार्मर। संवाद
अमर उजाला एक्सकलूसिव:
फोटो 01
रेलवे रोड स्थित शहर के मुख्य पाॅवर सब स्टेशन में रखा हब ट्रांसफाॅर्मर। संवाद
- 45 से बढ़कर 70 एमवीए हो जाएगी क्षमता, पॉवर सब स्टेशन पर लोड की वजह से नहीं लगेंगे पॉवर कट
- 30 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। रेलवे रोड स्थित शहर के मुख्य पॉवर सब स्टेशन से अब लोड की वजह से पॉवर कट नहीं लगेंगे। बिजली निगम ने इसका स्थायी समाधान तलाश लिया है। निगम यहां अब पहले से लगे दो पॉवर ट्रांसफाॅर्मरों के अलावा तीसरा नया हब ट्रांसफाॅर्मर लगाएगा। इससे इस पॉवर सब स्टेशन की क्षमता 45 से बढ़कर 70 एमवीए हो जाएगी। यह काम तीन माह में पूरा कराने की योजना पर निगम काम कर रहा है।
हर साल खासकर गर्मी के मौसम में पॉवर ट्रांसफाॅर्मरों पर लोड अधिक होने की वजह से पॉवर कट लगाने पड़ते हैं। ताकि, हब ट्रांसफाॅर्मर जलने न पाए। अब लोड कम करने के लिए निगम इस परिसर में तीसरा नया पॉवर ट्रांसफाॅर्मर लगाने जा रहा है। इस समय यहां 132. 33 व 132.11 एमवीए के दो पॉवर ट्रांसफाॅर्मर लगे हैं। इस समय पूरे पॉवर स्टेशन की क्षमता 45 एमवीए है। तीसरा हब ट्रांसफाॅर्मर लगने के बाद इसकी क्षमता बढ़कर 70 एमवीए हो जाएगी। इसके बाद बार-बार पॉवर कट की झंझट खत्म हो जाएगी। बिजली आवृत्ति में काफी सुधार आ जाएगा। लोड खत्म हो जाएगा। 30 हजार उपभोक्ताओं को सीधे तौर पर राहत मिलेगी।
दरअसल, शहर की कई कॉलोनियों में इस समय गांवों में बने पॉवर सब स्टेशनों से बिजली आपूर्ति करनी पड़ रही है। इससे लाइनों में फॉल्ट आ जाते हैं। लाइन ब्रेक डाउन करने पर कई घंटे ठीक करने में लग जाते हैं। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी होती है।
विज्ञापन
शहर के कॉलेज रोड, शंकर कॉलोनी, प्रेमनगर, दिल्ली रोड, ढाणी फाटक ओवरब्रिज व महेंद्रगढ़ रोड के एरिया को गांव घसोला पॉवर सब स्टेशन से जोड़ रखा है। इससे बिजली आपूर्ति में समय-समय पर व्यवधान बना रहता है। गांवों से लंबी दूरी होने की वजह से लाइन में फॉल्ट बने रहते हैं।
- हर साल बढ़ रही बिजली की खपत
जिला बनने के बाद सरकारी कार्यालयों में भी बिजली की खपत बढ़ी है। हर साल नगर में भी नए मकान बन रहे हैं। बिजली चालित उपकरणों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में तीसरे हब ट्रांसफाॅर्मर के लगने के बाद यह समस्या दूर हो जाएगी। आपूर्ति में व्यापक सुधार आ जाएगा।
- 12 फीडरों के जरिये होती है आपूर्ति
शहर में बिजली आपूर्ति के लिए बिजली निगम ने 12 फीडर बनाए हैं। इनके जरिये शहर के तीस हजार उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जाती है। गर्मी में हब ट्रांसफाॅर्मर ओवरलोड रहने पर एकसाथ सभी फीडरों में बिजली आपूर्ति नहीं हो पाती है। कभी किसी तो कभी किसी फीडर की आपूर्ति बाधित करनी पड़ती है।
वर्सन-
रेलवे पॉवर स्टेशन परिसर में निगम पहले से लगे दो पॉवर ट्रांसफाॅर्मरों के अलावा तीसरा एक और पॉवर ट्रांसफाॅर्मर लगाया जाएगा। इससे इस पॉवर सब स्टेशन की मौजूदा क्षमता 45 से बढ़कर 70 एमवीए हो जाएगी। यह काम तीन माह में पूरा होने की योजना पर निगम काम कर रहा है।
-विवेक कुमार, एसएसई, बिजली निगम