{"_id":"6384ed45ab69fb00772c946e","slug":"htet-9730-candidates-will-appear-in-16-centers-cameras-will-be-installed-in-every-room-charkhidadri-news-hsr6483186119","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटेट: 16 केंद्रों पर 9730 उम्मीदवार देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटेट: 16 केंद्रों पर 9730 उम्मीदवार देंगे परीक्षा
विज्ञापन
चरखी दादरी। 3 और 4 दिसंबर को होने वाले एचटेट के मद्देनजर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार जिले के 16 परीक्षा केंद्रों पर 9730 परीक्षार्थी शामिल होंगे। 1737 परीक्षार्थी लेवल-1 की, 4897 लेवल-2 की और 3095 लेवल-3 की परीक्षा देंगे। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र के हर कमरे में निगरानी रखने के लिए सीसीटीवी लगाए जाएंगे और परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त रहेंगे।
एचटेट के लिए सोमवार को जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा फौगाट ने लघु सचिवालय के सभागार में स्कूल संचालकों व प्राचार्यों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र के लिए किसी स्कूल में स्टाफ की कमी है तो वह अपनी डिमांड जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में भिजवा दे। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों के आसपास तीन और चार दिसंबर को धारा 144 लागू रहेगी और पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। इस परीक्षा के लिए दादरी जिले में 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं और इनका नियंत्रण केंद्र राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में होगा।
उन्होंने बताया कि बायोमेट्रिक हाजिरी के लिए इस बार परीक्षार्थियों की बाईं आंख को स्कैन किया जाएगा। हर सेंटर पर 80 बच्चों के लिए एक मशीन उपलब्ध होगी। जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा फौगाट ने बताया कि दादरी में एपीएस स्कूल, एपीजे कॉलेज, एपीजे स्कूल, बेस मॉडल स्कूल, सीबीएस मेमोरियल स्कूल मौड़ी, आर्यन मॉडल स्कूल, डीआरके स्कूल, जीआरवी मॉडल स्कूल, दादरी राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ग्रीन मीडोज स्कूल, जनता कॉलेज-1 व 2, केएन स्कूल, आरईडी स्कूल, संतरा देवी कॉलेज समसपुर में सेंटर बनाए गए हैं। सेंटर के हर एक कमरे में एक दीवार घड़ी लगी होनी चाहिए। हर कमरे में ब्लैक बोर्ड पर भी सीटिंग प्लान की शीट लगाई जाएगी। हर परीक्षार्थी की आईडी व रोल नंबर प्रवेश से पहले अच्छी तरह जांचा जाएगा।
विज्ञापन
सुबह नौ और दोपहर दो बजे तक पहुंचे परीक्षार्थी
जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि परीक्षार्थी सुबह नौ बजे और दोपहर दो बजे तक सेंटर में पहुंच जाने चाहिए। सेंटर में बोर्ड से जो परीक्षार्थियों की जो सूची आएगी, केवल उन्हीं उम्मीदवारों को अंदर आने की अनुमति दी जाएगी। कोई भी परीक्षार्थी किसी दूसरे सेंटर का नहीं होना चाहिए। बैठक में सभी परीक्षा केंद्रों के संचालक उपस्थित रहे।
जानिये...किस परीक्षा केंद्र पर कितने विद्यार्थी देंगे किस लेवल की परीक्षा
परीक्षा केंद्र - लेवल-3 - लेवल-2 लेवल-1
एपीएस स्कूल- 310-310--310
एपीजे कॉलेज- 310- 310- 310
एपीजे स्कूल- 250-250-250
आर्यन स्कूल- 310-310-310
बेस मॉडल स्कूल-310-310-310
सीबीएस स्कूल-288-288-248
डीआरके स्कूल-300-300-0
जीआरवी स्कूल-310-310-0
दादरी कन्या स्कूल-310-310-0
ग्रीन मिडोज स्कूल- 310-310-0
जनता कॉलेज बी-1-87-310
जनता कॉलेज बी-2-0-310
केएन स्कूल-0-310-0
आरईडी स्कूल-0-310-0
संतरा देवी कॉलेज-0-249-0
बेस मॉडल स्कूल-0-100-0
प्रत्येक केंद्र पर 10 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
जिला पुलिस विभाग ने भी एचटेट नकल रहित और बिना बाहरी हस्तक्षेप के संपन्न कराने की तैयारी शुरू कर दी है। परीक्षा के मद्देनजर करीब 200 पुलिस कर्मी ड्यूटी देंगे। हर केंद्र पर 10 पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे जिसमें एक इंचार्ज और आठ से 9 जवान शामिल होंगे।
एचटेट के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। सोमवार को मैंने इस संबंध में प्राचार्यों की बैठक भी ली है जिसमें उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
कृष्णा फौगाट, डीईओ, चरखी दादरी