फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   HRM portal is still showing Bhiwani district of Dadri blocks.

Charkhi Dadri News: एचआरएम पोर्टल आज भी दादरी के खंडों का भिवानी जिला दर्शा रहा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 10:05 PM IST
विज्ञापन
HRM portal is still showing Bhiwani district of Dadri blocks.
सरदार झाडू सिंह चौक समीप स्थित डीईओ कार्यालय।
चरखी दादरी। चरखी दादरी को जिला बने सात साल होने को है लेकिन शिक्षा विभाग के एचआरएम पोर्टल पर आज भी पुराना जिला भिवानी ही दर्शा रहा है। इससे कई प्रकार के कामकाज बाधित हो रहे हैं। वहीं, कर्मचारियों को एसीपी का लाभ नहीं मिल पा रहा है और इससे संबंधित फाइलें भी रुकी हुई हैं।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में दादरी, बाढड़ा व बौंदकलां तीन ब्लॉक हैं। जिले में करीब 2800 शिक्षक और करीब 45 हजार विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। जिला शिक्षा विभाग में लिपिक संख्या 151 है। शिक्षा विभाग का आधारभूत ढांचा अभी भी पूरी तरह से पटरी पर नहीं आया है। विभाग के पास डीईओ कार्यालय भवन भी नही हैं। यह कार्यशाला राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल भवन में चल रहा है। बीईओ व डीपीसी कार्यालयों के लिए भी जगह का अभाव बना हुआ है। विभाग के पास ऑडिटोरियम हॉल की सुविधा भी नही है ऐसे में जिला स्तर के सांस्कृतिक व अन्य कार्यक्रम करवाने के लिए परेशानी बनी रहती है। इसी प्रकार कई अधिकारियों के पद भी खाली हैं। विभाग की ओर से समय-समय पर डिमांड भेजी जाती है।
विज्ञापन



- 8 साल बाद मिलता है एसीपी सुविधा का लाभ
कर्मचारियों को आठ साल बाद एसीपी का लाभ मिलता है। प्रमोशन नहीं होने पर 8-16-24 साल के अंतराल में एसीपी की सुविधा मिलती है। यह एचआरएमएस पोर्टल भिवानी में शोक करने की वजह से एसीपी की फाइल हेड ऑफिस नहीं पहुंच पा रही हैं। इसे लेकर कर्मचारी समय-समय पर विभाग अधिकारियों को ज्ञापन देकर मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन:
एचआरएमएस पोर्टल में चरखी दादरी जिला शो होना चाहिए। ऐसा न होने से कर्मचारियों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। कई बार उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। खासकर मौलिक शिक्षा विभाग, मिडिल शाखा, बीईओ व डीईईओ कार्यालयों के लिए ज्यादा समस्या बन रही है। इसका जल्द समाधान होना चाहिए।

-विरेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष, हरियाणा मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन


वर्जन:
कुछ तकनीकी दिक्कतों की वजह से ही पोर्टल में समस्या आ रही है। जल्द ही यह समस्या दूर हो जाएगी। उच्च अधिकारियों को पत्र भेज रखा है। जल्द ही इसका समाधान हो जाएगा।
-जलधीर सिंह, डीपीसी, शिक्षा विभाग




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed