फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   House tax collected 56 percent more than the target

Charkhi Dadri News: इस वित्त वर्ष में लक्ष्य से 56 प्रतिशत अधिक जमा हुआ गृह कर

Mon, 01 Apr 2024 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 01 Apr 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
House tax collected 56 percent more than the target
चरखी दादरी। अप्रैल 2023 से 30 मार्च 2024 तक वित्त वर्ष गृह कर वसूली की दृष्टि से नगर परिषद के लिए अच्छा रहा। इस वित्त वर्ष में नगर परिषद के खजाने में लक्ष्य से 56 प्रतिशत अधिक कर जमा हुआ। एक अप्रैल 2023 से 30 मार्च 2024 तक नगर परिषद के कोष में गृह कर के रूप में 2.14 करोड़ रुपये जमा हुए।
विज्ञापन

वित्त वर्ष के लिए नगर परिषद को 1.40 करोड़ का कर जुटाने का लक्ष्य मिला था। अधिकारियों के प्रयासों की बदौलत न केवल वित्त वर्ष का लक्ष्य हासिल हुआ बल्कि निर्धारित राशि से 56 प्रतिशत अधिक कर जमा हुआ। अधिकारी गृह कर के रूप में जमा हुई राशि से संतुष्ट हैं। उन्होंने शहरवासियों को इसका श्रेय दिया है।
विज्ञापन

दूसरी ओर शनिवार को छुट्टी के बावजूद गृह कर जमा करवाने के लिए काउंटर खुले रहे। इस व्यवस्था के कारण नगर परिषद कार्यालय में कर जमा करवाने वाले लोगों की भीड़ उमड़ी। काउंटर पर तैनात कर्मचारियों ने शाम पांच बजे तक कर जमा किया। वहीं, माह के अंतिम दिन रविवार को अवकाश पर भी नगर परिषद कार्यालय में काउंटर खुले रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन





- पांच गुना अधिक जमा हुआ अग्नि कर
वित्त वर्ष के लिए अग्नि कर का निर्धारित लक्ष्य तीन लाख रुपये रखा गया था। दूसरी ओर अग्नि कर लक्ष्य से पांच गुना अधिक प्राप्त हुआ। इस वित्त वर्ष में अग्नि कर के रूप में 14,71,000 रुपये जमा हुए।

शनिवार को 95 लोगों ने जमा करवाया 2.27 लाख का कर
15 प्रतिशत छूट योजना के अंतिम दिन से पहले शनिवार को नगर परिषद कार्यालय में गृह कर जमा करने के लिए विशेष काउंटर लगाया गया। सुबह से शाम तक लोग यहां बकाया कर जमा करवाने पहुंचे। शाम पांच बजे तक 95 लोगों ने 2.27 लाख रुपये का कर जमा करवाया जबकि 61,598 रुपये की कर राशि ऑनलाइन जमा हुई।




लोग बोले : छूट का लाभ उठाकर भर दी कर राशि
गृह कर जमा करवाने पर मिली छूट का पूरा लाभ उठाया। कर राशि 1,500 रुपये थी, लेकिन छूट मिलने से 493 रुपये में ही काम बन गया। - नवीन कुमार, वार्ड-15।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed