फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   hot weather

गर्मी का प्रकोप : लू ने झुलसाया, उमस ने किया पसीने से तर-बतर

Mon, 09 Jun 2025 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 09 Jun 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
hot weather
बच्चे के सिर पर कपड़ा ढककर छोटी बाजारी क्षेत्र से गुजरती युवती व महिला। संवाद
फोटो 42
विज्ञापन


बच्चे के सिर पर कपड़ा ढककर सरदार झाडू सिंह चौक के पास गुजरती युवती व महिला। संवाद
- सोमवार को अधिकतम तापमान 43 तो न्यूनतम दर्ज किया गया 28 डिग्री, न्यूनतम में हुई एक डिग्री की बढ़ोतरी
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। क्षेत्र में सोमवार को दिनभर लोगों को लू के थपेड़े झेलने पड़े। शाम तक गर्म हवा का प्रकोप बना रहा। अधिकतम तापमान 43 व न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार की तुलना में अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं आया है। न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़ गया। वहीं, अगले तीन-चार दिनों तक मौसम इसी प्रकार बने रहने का अनुमान जताया जा रहा है।
सोमवार सुबह से ही मौसम साफ एवं शुष्क रहा। 10 बजे वातावरण में तपिश बढ़ गई। दोपहर तक 14 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से गर्म हवा चलनी शुरू हो गई। वातावरण में नमी की मात्रा अब 67 से घटकर 25 प्रतिशत आ गई है। पिछले सप्ताह बूंदाबांदी एवं पूर्वी हवा की वजह से नमी की मात्रा 67 प्रतिशत तक पहुंच गई थी। इससे उमस भरी गर्मी बन रही थी। अब दो दिन से उतरी-पश्चिमी हवा चलने से वातावरण से नमी की मात्रा कम होने की वजह से हवा गर्म हो रही है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डाॅ. चंद्रमोहन ने बताया कि 18 जून से मौसम में बदलाव आएगा। 18 से 23 तक बूंदाबांदी एवं तेज गति से हवा चलने की संभावना है। इससे पहले 12 जून को भी एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे उत्तरी जिलों में मौसम में बदलाव जाएगा। इससे तापमान कुछ नीचे गिरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed