फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Hot roads, deserted markets... scorching heat wreaks havoc, mercury reaches 38 degrees in the district

Charkhi Dadri News: तपती राहें, सूने बाजार...चिलचिलाती गर्मी का कहर, जिले में पारा 38 डिग्री पहुंचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Hot roads, deserted markets... scorching heat wreaks havoc, mercury reaches 38 degrees in the district
शाम को रोज गार्डन में खेलते बच्चे। संवाद - फोटो : महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल पर रविवार को आयोजित विजयोत्सव।
चरखी दादरी। जिले में भीषण गर्मी और उमस ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। रविवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में लू के थपेड़ों और रात की उमस ने लोगों की बेचैनी बढ़ा दी है। दोपहर के वक्त बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा और लोग केवल जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिनों में तापमान में करीब दो डिग्री तक वृद्धि होने की संभावना है जिससे पारा 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है। गर्मी के कारण छोटे बच्चे, बुजुर्ग और मजदूर वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हैं। दोपहर के समय बाजार और सड़कें सुनसान दिखीं। लोग तेज धूप से बचने के लिए छांव और ठंडे स्थानों में नजर आए।
विज्ञापन

कृषि मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि 10 मई की रात पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों की तरफ सक्रिय होगा और राजस्थान के ऊपर साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने की संभावना है। इसके आंशिक प्रभाव से 11 मई से 13 मई तक जिले में आंशिक बादलवाही और बीच-बीच में हवाएं चलने का पूर्वानुमान है। कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी या बारिश भी हो सकती है। हालांकि इन बदलावों के बावजूद दिन के तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं होगी। रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी की मार और सेहत पर वार
विशेषज्ञों का कहना है कि बादल और हवाओं से थोड़ी राहत मिलेगी लेकिन गर्मी का असर फिलहाल पूरी तरह कम होने की संभावना नहीं है। गर्मी बढ़ने के साथ ही अस्पतालों में भी संबंधित शिकायतों वाले मरीज बढ़ने लगे हैं। चिकित्सकों ने लोगों को दोपहर में धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी है। प्रशासन ने तेज गर्मी के दौरान सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने का आग्रह किया है।



--------
मौसम आमतौर पर 14 मई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। 10 मई रात्रि को एक पश्चिमी-विक्षोभ पहाड़ों की तरफ बढ़ने और राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने की संभावना है जिसके आंशिक प्रभाव से 11 मई से 13 मई के दौरान हरियाणा राज्य में आंशिक बादलवाई रहने तथा बीच बीच में हवाएं चलने की संभावना है। - डॉ. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed